BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एक और उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मिली स्वीकृति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एक और उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मिली स्वीकृति

Basant Ratre
Last updated: January 30, 2026 5:51 pm
Basant Ratre 56 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1769776466 0cca6be1c99e93f58f27

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एक और उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मिली स्वीकृति11.27 करोड़ की लागत से बनेगा ठेठेटांगर चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग

जशपुरनगर 30 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों के भीतर जशपुर जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

पिछले दो वर्षों में जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए कुल 109 करोड़ 09 लाख रुपये तथा 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण के लिए 20 करोड़ 93 लाख रुपये की बड़ी मंजूरी दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर के ठेठेटांगर चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

जिसका निर्माण लागत 11 करोड़ 27 लाख 03 हजार रुपए है। इन निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने से बरसात के दिनों में नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की वजह से संपर्क मार्ग बाधित होने और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूटने की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।बरसात में भी सुगम होगा ग्रामीण आवागमन बरसात के मौसम में नदी नालों में तेज बहाव और जलस्तर बढ़ जाने की वजह से गांवों का संपर्क टूट जाता था।

पुल-पुलिया के अभाव में आवागमन जोखिम भरा रहता था। इन निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने से न केवल जान-माल की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलेगी। राहगीरों को भी लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और कम दूरी के साथ समय की भी बचत होगी।

जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तेजी से हो रहे अधोसंरचना विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ट्रांसमिशन आंकलन सर्वेक्षण सर्वे
Next Article जशपुर-कलेक्टर श्री व्यास के संवेदनशीलता से दिव्यांग का चेहरा खिला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने अमरकंटक से भोरमदेव पदयात्रा में विधायक भावना बोहरा का किया आत्मीय स्वागत
कवर्धा August 17, 2026
हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण
कवर्धा August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?