BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण, परखीं आवश्यक व्यवस्थाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण, परखीं आवश्यक व्यवस्थाएं

Basant Ratre
Last updated: March 12, 2025 7:43 pm
Basant Ratre 111 Views
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 मार्च 2025माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन गत 01 मार्च से किया जा रहा है। इसके लिए जिले में कुल 130 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां पर पंजीकृत नियमित स्वाध्यायी परीक्षार्थी विषयवार परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अवलोकन व निरीक्षण करने कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर का आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान वहां पर कक्षा 10वीं के सभी परीक्षार्थी व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा देते नजर आए। साथ ही परीक्षा कक्ष में पर्यवेक्षक एवं शिक्षक उपस्थित पाए गए। परीक्षा केन्द्र में विद्युत, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था थी। उक्त परीक्षा केन्द्र में आज कक्षा दसवीं के व्यावसायिक ट्रेड के अंतर्गत रिटेल एवं ब्यूटी एंड वैलनेस विषय की परीक्षा आयोजित थी, जिसमें रिटेल विषय की परीक्षा में 20 एवं ब्यूटी एंड वैलनेस विषय में 26, इस प्रकार कुल 46 परीक्षार्थी उपस्थित थे। बोर्ड परीक्षा की जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 से 28 मार्च तक संचालित की जा रही हैं। जिले में इसके लिए कुल 130 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां कक्षा 10वीं में कुल 11728 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 11 हजार 480 नियमित और 248 स्वाध्यायी परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कक्षा 12वीं में कुल 08 हजार 809 पंजीकृत परीक्षार्थी विषयवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : होली पर्व के दिन शुष्क दिवस घोषित.
Next Article IMG 20250313 WA0029 बैठक: रायगढ़ में होली पर प्रशासन और पुलिस की सख्त तैयारी: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता और शांति के लिए गए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?