अम्बिकापुर 09 जून 2025
छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर के निर्देश के परिपालन में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कम्पोजिट बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 20 में किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नम्बर 07774-223288 एवं 07774-222505 स्थापित किया गया था, जिसमें से दूरभाष नम्बर 07774-222505 पूर्ववत रहेगा एवं दूरभाष नम्बर 07774-223288 के स्थान पर 07774-221505 पर संपर्क कर 01 जून 2025 से अक्टूबर 2025 पर सूचना दी जा सकती है।