BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ एयरटेल की सख़्त कार्यवाही: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 60 लाख यूज़र्स को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ एयरटेल की सख़्त कार्यवाही: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 60 लाख यूज़र्स को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की

Basant Ratre
Last updated: July 9, 2025 7:52 pm
Basant Ratre
Share
6 Min Read
IMG 20250709 WA0000
SHARE

रायपुर, 8 जुलाई 2025: भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बढ़ती ऑनलाइन धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ अपने मिशन में उल्लेखनीय प्रगति की घोषणा की है। देशभर में एआई-आधारित फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम के लॉन्च के तहत एयरटेल ने छत्तीसगढ में मात्र 55 दिनों के भीतर 60 लाख से अधिक यूज़र्स को सफलतापूर्वक ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाया है।

यह अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक रूप से एक्टिवेट होती है। यह एसएमएस, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ईमेल और अन्य ब्राउज़र्स पर भेजे गए लिंक को स्कैन और फ़िल्टर करती है।

यह तकनीक रियल टाइम थ्रेट इंटेलिजेंस (साइबर ख़तरों की तात्कालिक जानकारी) का इस्तेमाल करती है और रोज़ाना 1 अरब से ज़्यादा यूआरएल का विश्लेषण करती है।

किसी भी खतरनाक साइट पर पहुंचने से पहले यह सिस्टम महज 100 मिलीसेकंड में उसे ब्लॉक कर देता है।उदाहरण के लिए, अगर भिलाई का कोई निवासी यह संदिग्ध संदेश प्राप्त करता है: “आपका पार्सल डिले हो गया है।

इसे ट्रैक करें: http://www.tracky0urparcell.com और वह व्यक्ति अगर बिना सत्यता जाने, उस लिंक पर क्लिक करता है, तो एयरटेल का एआई-सिस्टम तुरंत सक्रिय हो जाता है। यह उस लिंक को स्कैन करता है और अगर वह संदिग्ध पाया जाता है, तो साइट को ब्लॉक कर देता है।

यूज़र को एक चेतावनी संदेश पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है, जिसमें लिखा होता है: “ब्लॉक कर दिया गया! एयरटेल ने इस साइट को ख़तरनाक पाया है!” यह पूरा प्रोसेस रियल टाइम में, एक पल में होता है। इसी तरह के त्वरित इंटरसेप्शन से हर तरह के ऑनलाइन धोखाधड़ी से यूज़र्स को बचाया जा रहा है।इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, रितेश अग्रवाल, सीईओ – मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, भारती एयरटेल ने कहा, “एयरटेल में हम छत्तीसगढ़ में बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

हमारे एआई-संचालित फ्रॉड डिटेक्शन सॉल्यूशन के लॉन्च के साथ, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर डिजिटल इंटरैक्शन सुरक्षित हो — सभी प्लेटफॉर्म पर और रियल टाइम में। यह सॉल्यूशन, जो हमारे नेटवर्क में एकीकृत है, बैकग्राउंड में चुपचाप काम करता है और यूज़र से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती। हमारा समाधान नेटवर्क के भीतर ही सक्रिय सुरक्षा प्रदान करता है — वह भी ग्राहकों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क।

हमें छत्तीसगढ़ में इस प्रयास का नेतृत्व करने पर गर्व है, जो छात्रों और गृहिणियों से लेकर पेशेवरों और वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय डिजिटल अनुभव प्रदान कर रहा है।”इस पहल के बारे में अपने बयान में, श्री अमरेश मिश्रा (आईपीएस), निदेशक ईओडब्ल्यू/एसीबी /पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर-छत्तीसगढ़ ने कहा,-, “जैसे-जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी बढ़ रही है, यह महत्वपूर्ण है कि हम एक कदम आगे रहें। छत्तीसगढ़ में, हम साइबर अपराध से निपटने के लिए मजबूत कदम उठा रहे हैं।

एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम नागरिकों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।”छत्तीसगढ को देश के सबसे अधिक डिजिटल रूप से विकसित राज्यों में गिना जाता है, लेकिन इसके साथ ही यहां ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं भी तेज़ी से बढ़ रही हैं -चाहे शहरी क्षेत्र हों या ग्रामीण। फ़्रॉड करने वाले अब फिशिंग लिंक, नकली डिलीवरी संदेश और जाली बैंक अलर्ट के ज़रिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।

रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और दुर्ग जैसे शहर – साथ ही रायगढ़, राजनांदगांव, कोरबा, कवर्धा और मुंगेली जैसे ज़िलों में ऐसे मामलों में तेज़ उछाल देखा गया है। एयरटेल का यह समाधान पूरे राज्य के लिए एक डिजिटल सुरक्षा कवच का कार्य करता है – परिवारों, बुज़ुर्गों, गृहणियों, छात्रों और पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे यूज़र्स तक को साइबर अपराध से बचा रहा है।यह एआई-संचालित प्लेटफ़ॉर्म यूज़र्स को उनकी पसंदीदा भाषा में फ्रॉड अलर्ट भेजता है, जिसमें हिंदी भी शामिल है।

इससे यह राज्य की विविध भाषाई और सामाजिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी बन गया है। यह बहुभाषी सुविधा विशेष रूप से उन क्षेत्रों में प्रभावशाली साबित हो रही है जहां डिजिटल साक्षरता सीमित है या अंग्रेज़ी भाषा का उपयोग कम होता है।यह समाधान बैकग्राउंड में बिना किसी अतिरिक्त इंस्टॉलेशन के चुपचाप काम करता है और ग्राहकों के लिए पूरी तरह मुफ़्त है।

छत्तीसगढ जैसे डिजिटल रूप से अग्रणी राज्य, जहां ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाएं तक तेजी से डिजिटल हो रही हैं, वहां एयरटेल की यह पहल एक सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल इकोसिस्टम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

चाहे रायपुर का कोई प्रोफेशनल हो, बिलासपुर की गृहिणी या दुर्ग का छात्र- एयरटेल हर डिजिटल इंटरैक्शन को पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित बना रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article collage 6 0 1752036022889 मोदी के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है अनुविभागीय कार्यालय घरघोड़ा, गंदगी का अंबार
Next Article छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के विजयंत खेडुलकर बने रायगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष रायगढ़ ।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260404 WA00512
छत्तीसगढ़ में बस किराये में 40% वृद्धि पर BSP का विरोध, बढ़ा हुआ किराया तत्काल वापस लेने की मांग
रायपुर छत्तीसगढ़ October 16, 2026
IMG 20261016 WA0013
महाड़ सत्याग्रह के 100वें वर्ष की स्मृति में रायपुर में गूंजा समानता और सामाजिक न्याय का संदेश पंचशील बौद्ध विहार में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, 20 मार्च 2027 को महाड़ पहुंचने का आह्वान
रायपुर छत्तीसगढ़ October 16, 2026
बैरागपारा मोहल्ले में आवारा कुत्तों का झुंड, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता
कबीरधाम October 14, 2026
सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, पंडरिया थाने में FIR दर्ज करने की मांग
कबीरधाम October 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d