BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एयरटेल ने किया नोकिया के साथ 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस डिवाइसेज़ के विस्तार के लिए अनुबंध, जिससे पूरे देश में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एयरटेल ने किया नोकिया के साथ 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस डिवाइसेज़ के विस्तार के लिए अनुबंध, जिससे पूरे देश में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

Basant Ratre
Last updated: February 13, 2025 4:37 am
Basant Ratre
Share
5 Min Read
IMG 20250213 WA0000
SHARE

एयरटेल द्वारा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए नोकिया के क्वालकॉम-आधारित 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) आउटडोर गेटवे रिसीवर और वाई-फाई 6 एक्सेस पॉइंट का उपयोग• नोकिया का फ़ास्टमाइल 5G FWA आउटडोर रिसीवर एयरटेल को उन क्षेत्रों में नई, हाई-स्पीड और विश्वसनीय ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाता है, जहां फाइबर कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं12 फरवरी 2025, नई दिल्ली: भारती एयरटेल ने पूरे भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और वाई-फाई सलयूशन के विस्तार हेतु नोकिया और क्वालकॉम के साथ एक अनुबंध किया है।इस समझौते के तहत, नोकिया एयरटेल को अपने 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) आउटडोर गेटवे रिसीवर और वाई-फाई 6 एक्सेस पॉइंट की आपूर्ति करेगा, जो क्वालकॉम मॉडेम-RF और वाई-फाई 6 चिपसेट्स पर आधारित होंगे। इस पहल का उद्देश्य उन क्षेत्रों में बेहतर ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करना है, जहां फाइबर कनेक्टिविटी या तो सीमित है या उसे लागू करना चुनौतीपूर्ण है। भारत में फाइबर कनेक्टिविटी की सीमित पहुंच और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण, 5G नेटवर्क के माध्यम से फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड एक्सेस का उपयोग एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।एयरटेल नोकिया के फ़ास्टमाइल 5G आउटडोर रिसीवर का उपयोग करेगा, जो मल्टी-ड्वेलिंग यूनिट्स (बहु-आवासीय भवनों) के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं और एक साथ दो घरों को सेवा देने में सक्षम हैं। इससे कनेक्शन लागत में कमी आएगी। ये रिसीवर्स हाई-गेन एंटेना से लैस हैं, जो लंबी दूरी तक ब्रॉडबैंड एक्सेस में सुधार करते हैं और रेडियो संसाधनों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करते हैं। इसके अलावा, फ़ास्टमाइल 5G आउटडोर रिसीवर में पावर-ओवर-ईथरनेट (PoE) तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे इसे दीवारों, बालकनी या खंभों पर आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है।एयरटेल घरों में बेहतरीन इंटरनेट का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए नोकिया के वाई-फाई 6 एक्सेस पॉइंट का उपयोग करेगा। यह समाधान स्मार्ट मेश क्षमताओं और स्व-ऑप्टिमाइज़िंग नेटवर्क फीचर्स के साथ आता है, जिससे ग्राहकों को अपने पूरे घर में एक शानदार ब्रॉडबैंड अनुभव प्राप्त होगा।इसके अलावा, नोकिया के 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और वाई-फाई 6 एक्सेस पॉइंट उपकरण भारत में ही बनाए जाएंगे और पूरी तरह से रिसाइकिलेबल पैकेजिंग में उपलब्ध होंगे।चीफ टेक्निकल ऑफिसर , भारती एयरटेल, श्री रंदीप सेखों ने इस बारे में कहा, “नोकिया और क्वालकॉम के साथ यह साझेदारी हमारे ग्राहकों के लिए एक उत्कृष्ट नेटवर्क अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। हमें पूरा विश्वास है कि नोकिया के 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस और वाई-फाई 6 एक्सेस पॉइंट समाधान हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने में विशेष रूप से उन क्षेत्रों में हमारी मदद करेंगे जहां ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सीमित है।”प्रेसिडेंट, फिक्स्ड नेटवर्क्स, नोकिया, श्री सैंडी मोटले ने कहा, “भारत का विशाल क्षेत्रफल और जनसंख्या घनत्व ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के लिए अनूठी चुनौतियां पेश करता है। उन जगहों पर जहां फाइबर नेटवर्क स्थापित करना मुश्किल है, वहां FWA विश्वसनीय वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है। नोकिया और क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज़ के सहयोग से विकसित हमारे 5G FWA और वाई-फाई 6 सलयूशन एयरटेल के ग्राहकों को फाइबर जैसी स्पीड प्रदान करने में सक्षम बनाएंगे, जो आज की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है। हम भारती एयरटेल के इस विजन का हिस्सा बन कर उत्साहित हैं, जिससे अधिक से अधिक समुदायों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ा जा सके।”ग्रुप जनरल मैनेजर,कनेक्टिविटी, ब्रॉडबैंड और नेटवर्किंग, क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज श्री राहुल पटेल ने बताया, “हमें भारती एयरटेल और नोकिया द्वारा विकसित इस नई पीढ़ी के उत्पादों का हिस्सा बनने की खुशी है, जो अनुकूलित प्रदर्शन, कवरेज और उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। 5G FWA और वाई-फाई 6 एक्सेस पॉइंट का संयोजन उन स्थानों के लिए एक आदर्श समाधान है जो अभी तक आपस में इंटरनेट से नहीं जुड़ सके हैं, ये भारतीय घरों और व्यवसायों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”नोकिया एयरटेल के लिए एक विश्वसनीय साझेदार रहा है और हाल ही में उसे प्रमुख भारतीय शहरों और राज्यों में 4G और 5G उपकरण स्थापित करने के लिए अपने अनुबंध के विस्तार की मंजूरी मिली है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1739360766 1bae8b902898d6146d5a राजनांदगांव : प्रेक्षक श्रीमती जयश्री जैन तथा कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मतदान पश्चात अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं की बैठक लेकर संवीक्षा की.
Next Article 1739435433 43b4a9db96ef85d0b243 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मेहमान अरेल घाट पहुंचे.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d