BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि मंत्री व सरगुजा सांसद हुए शामिल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि मंत्री व सरगुजा सांसद हुए शामिल.

Basant Ratre
Last updated: March 10, 2025 6:38 pm
Basant Ratre 105 Views
Share
4 Min Read
1741593736 1125286f042e3c373e7d
SHARE

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि मंत्री व सरगुजा सांसद हुए शामिलअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सराहने का अवसर – मंत्री श्री नेताममहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही महतारी वंदन योजनास्वच्छता दीदियों,महिलाओं को किया गया सम्मानित बलरामपुर 08 मार्च 2025/अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज जिला मुख्यालय स्थित जनपद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री श्री नेताम ने स्वच्छताग्राही दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि गांव से लेकर जिला स्तर तक स्वच्छता अभियान की सफलता में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पहले स्वच्छता को लेकर जागरूकता कम थी, लेकिन अब लोग इसे अपने दैनिक जीवन में अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत अब तक 2 लाख 14 हजार 950 महिलाओं को करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और घर-परिवार में आर्थिक निर्णय लेने में सक्षम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। ड्रोन दीदी और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। शासन द्वारा उन्हें अनेक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर वे विकास की राह पर आगे बढ़ रही हैं।सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं से वे न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अपने पैरों पर खड़ी होकर स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन को सरल एवं समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह दी जा रही वित्तीय सहायता से महिलाएं अपने बच्चों की शिक्षा, आजीविका संवर्धन और भविष्य सुरक्षित करने के लिए निवेश कर रही हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं सहित आवास, राशन और अन्य सुविधाओं में भी प्राथमिकता दी जा रही है।इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री नेताम ने स्वच्छताग्राही दीदियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में उनकी भूमिका के लिए स्वच्छता किट प्रदान कर सम्मानित किया। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।गौरतलब है कि 6 से 8 मार्च तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में महिला सभाओं का आयोजन कर स्वच्छता जागरूकता बढ़ाई गई। स्वच्छता दीदियों ने घर-घर कचरा संग्रहण कर गांव और शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1741593275 5a5eb2b8ba7bca8da35c बलरामपुर : कृषि मंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर.
Next Article बलरामपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026
IMG 20260827 WA0025
जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण में तेजी, 34 क्षेत्रीय पदाधिकारियों के काम की गहन समीक्षा एसडीएम सभागार में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
घरघोडा़ रायगढ़ August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?