BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : संभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों हेतु लेखा प्रशिक्षण का अवसर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : संभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों हेतु लेखा प्रशिक्षण का अवसर

Basant Ratre
Last updated: January 20, 2026 4:16 pm
Basant Ratre 69 Views
Share
3 Min Read
SHARE

मार्च सत्र के लिए 31 जनवरी तक मांगे गए आवेदन

जगदलपुर, 20 जनवरी 2026

राज्य शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत बस्तर संभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बस्तर संभाग जगदलपुर के प्राचार्य द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह प्रशिक्षण सत्र 01 मार्च 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक संचालित होगा। इस सत्र के लिए संभाग के सभी सात जिलों के कर्मचारियों हेतु कुल 50 सीटें निर्धारित की गई हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पात्र कर्मचारी अपना आवेदन पत्र कार्यालय प्रमुख की अनुशंसा के साथ 31 जनवरी 2026 की शाम 5.30 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल विशेष वाहक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

उक्त प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए केवल वे ही लिपिक वर्गीय कर्मचारी आवेदन के पात्र होंगे जिनका नियमित सेवाकाल तीन वर्ष पूर्ण हो चुका है और उनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त हो गई है। इसके अतिरिक्त आवेदक का पूर्णतः स्वस्थ होना अनिवार्य है ताकि वे चार माह का प्रशिक्षण बिना किसी बाधा के नियमित रूप से पूरा कर सकें।

पूर्व के सत्रों में प्रवेश से वंचित कर्मचारियों के पुराने आवेदन स्वतः निरस्त माने जाएंगे, इसलिए उन्हें नवीन सत्र के लिए पुनः नया आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कर्मचारियों को आवेदन पत्र के साथ अपनी सेवा पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ, वेतन वृद्धि और नियमितीकरण के पेजों की प्रमाणित छायाप्रति, दिसंबर 2025 की ऑनलाइन वेतन पर्ची, जाति प्रमाण पत्र तथा 10 वीं-12 वीं की अंकसूची संलग्न करना अनिवार्य है।

इसके साथ ही मुद्रलेखन या कंप्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र भी देना होगा। प्रशिक्षार्थियों का चयन संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन जगदलपुर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

इच्छुक कर्मचारी अपने आवेदन प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, बस्तर संभाग जिला कार्यालय परिसर, जगदलपुर पिन कोड- 494001 के पते पर निर्धारित समय सीमा के भीतर भेज सकते हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : बस्तर संभाग के शिक्षकों की पदोन्नति का इंतजार खत्म, प्रधान पाठक बनने की समय-सारिणी जारी
Next Article जगदलपुर : लेखा प्रशिक्षण में अनुत्तीर्ण एवं पूरक कर्मचारियों के लिए परीक्षा का अवसर : 10 फरवरी तक मांगे गए आवेदन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260604 WA0015
💥👉सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से ग्राम कया–कमतरा सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार
Blog June 4, 2026
pic 20260603193839 0 scaled
💥👉गोरखपुर में लापता युवक की सूचना, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार
Blog June 3, 2026
IMG 20260603 160722
घरघोड़ा में रोजगार का अवसर: AK Cinemas में ड्राइवर एवं सर्विस स्टाफ की भर्ती
Blog June 3, 2026
IMG 20260602 WA0034
💥👉कारखानों की लापरवाही पर श्रम न्यायालय का डंडा, अब जेब से निकलेगा ‘सुरक्षा शुल्क’!
Blog June 2, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?