BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सेजेस रायकेरा मे अग्रज दीदी भैया को अनुज भाई बहनों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सेजेस रायकेरा मे अग्रज दीदी भैया को अनुज भाई बहनों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई

Basant Ratre
Last updated: February 6, 2026 6:00 pm
Basant Ratre 25 Views
Share
5 Min Read
SHARE
IMG 20260206 WA0004

सेजेस रायकेरा मे अग्रज दीदी भैया को अनुज भाई बहनों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई अपने सपनों को सच करने की क्षमता आपके अंदर है कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें सफलता जरूर मिलेगी- एस. के. कर्ण

IMG 20260206 WA0007

घरघोड़ा – रायगढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, रायकेरा में कक्षा 12वीं के सीनियर विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य एस. के. कर्ण के कुशल नेतृत्व में अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।समारोह के दौरान विद्यालय परिसर स्मृतियों, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर नजर आया।

सीनियर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीन जीवन के संघर्ष, उपलब्धियाँ और अविस्मरणीय पलों को साझा किया, जिससे वातावरण भावुक हो उठा।प्राचार्य एस के कर्ण ने अपने उद्बोधन में कहा कि अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, बिना मेहनत के जीवन में प्रगति संभव नहीं है।

IMG 20260206 WA0005

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सभी विद्यार्थी टॉप-10 में स्थान प्राप्त करते हैं, तो सभी विद्यार्थियों को भी मेरी तरफ से ₹25,000-₹25,000 की नगद राशि प्रदान की जाएगी। इस घोषणा से विद्यार्थियों में लक्ष्य के प्रति नई ऊर्जा,आत्मविश्वास एवं जवाबदेही की भावना विकसित हुई।संस्कारों एवं हरित वातावरण से युक्त यह विद्यालय आज जिले में एक अनुकरणीय एवं विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।

इस अवसर पर सेजेस रायकेरा के पुराने व्याख्याता जो अब सेजेस कोतरा मे पदस्थ बीर सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यालय से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को ताजा करते हुए विद्यार्थियों को नसीहत दिया कि अपने माता-पिता के सपनों को सदैव अपने सामने रखें, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी निष्ठा से परिश्रम करें।

आप इस देश का भविष्य हैं।

IMG 20260206 WA0006

आने वाले समय में आप जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, किसी के जीवनसाथी बनेंगे और समाज व परिवार की बड़ी जिम्मेदारियाँ आपके कंधों पर होंगी।

शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो आपको आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है।कार्यक्रम का सबसे आकर्षक केंद्र हितेश्वर निषाद एवं उत्तम नगेसिया सर द्वारा तबला एवं संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया स्वागत गीत रहा, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने भरपूर सराहना दी।

उनकी प्रस्तुति ने पूरे समारोह को विशेष गरिमा प्रदान किया।समारोह में अन्य शिक्षकों ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यार्थियों ने भी अपने जीवन के बहुमूल्य विद्यालयीन पलों को सभी के साथ साझा किया, जिसने समारोह को और अधिक भावनात्मक बना दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11वीं की कु.तानिया साहू,कु देवंती राठिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई, जिससे आयोजन और अधिक आत्मीय एवं स्मरणीय बन गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता रामकुमार पटेल द्वारा की गई उन्होंने कहा की परीक्षा में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास,सकारात्मक सोच, एकाग्रता और मेहनत की आवश्यकता होती है।

विद्यालय परिसर में भव्य टेंट एवं डीजे की व्यवस्था कर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप प्रदान किया गया।

इस सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ लोचन प्रसाद पटेल, श्रीमती अल्मा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, टिकेश कुमार प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, श्रीमती सरस्वती पैकरा, कु. श्वेता तिर्की, श्रीमती पद्मावती चेचाम, दशरथ साव, उत्तम कुमार नगेसिया, सुधाकर तिग्गा, विजय साहू, मुरलीधर साहू, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार का सराहनीय योगदान रहा, जिनके सहयोग और समर्पण से यह विदाई समारोह अत्यंत सफल एवं स्मरणीय बन सका।यह विदाई समारोह न केवल एक कार्यक्रम था, बल्कि शिक्षक-शिक्षार्थी संबंधों, संस्कारों और भावनात्मक जुड़ाव की जीवंत अभिव्यक्ति बनकर सभी के स्मृति पटल पर अमिट छाप छोड़ गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को
Next Article सुकमा : लक्ष्य निर्धारण, निरंतर प्रयास एवं आत्मविश्वास के साथ बढ़े आगे – सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026
मुंगेली : होली पूर्व अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?