BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: March 10, 2025 6:40 pm
Basant Ratre 119 Views
Share
5 Min Read
SHARE

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन बलरामपुर 09 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर श्री हेमन्त सरार्फ की अध्यक्षता में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लरंगसाय कम्यूनिटी हॉल रामानुजगंज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीकांत श्रीवास मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. सुमित कुमार सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री लोकेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री विनय यादव, विधिक सह परीविक्षा अधिकारी श्री विकास गुप्ता, महिला विकास विभाग बलरामपुर श्रीमती मंजू जायसवाल, , केन्द्र प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेन्टर, महिला बाल विकास बलरामपुर श्रीमती रंजिता गुप्ता , बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती किरण यादव ,अधिवक्ता, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय रामानुजगंज, उपस्थिति थे।कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी के प्रतिमा में दीप प्रज्वल्लन, माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हेमन्त सरार्फ ने कहा कि आज 08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में मनाया जा रहा है, यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, दुनियाभर में यह दिन महिलाओं की समानता, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, सेमिनारों और रैलियों के माध्यम से मनाया जाता है।द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकांत श्रीवास ने कहा की महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के लिए दुनिया भर में इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिला उपलब्धि को सराहा जाता है। उन्होने उपस्थित छात्राओं को कहा कि आप सब चमकते हुए सितारे हैं, आपलोगों पर पूरा समाज टिका हुआ है। आप सभी छात्राओं को स्वालम्बी बनना जरुरी है। आज के दौर में महिलायें किसी से कम नही है सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपने कदम जमायें है व सभी क्षेत्रों मे पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज के विकास मे अपना योगदान दे रही है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. सुमित कुमार सोनी ने कहा कि आज महिलाएँ भारत देश के समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही है, बस जरूरत है हमारी माताएँ, बहने जो विशेष पिछडी जनजाति एवं गांव की है उन्हे शासन से प्रदान होने वाली योजनाओं के बारे में बताना एवं समाज की मुख्य धारा से जोडना। ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री लोकेश कुमार ने कहा कि 08 मार्च 1917 को महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई के लिए हड़ताल की थी, इसके बाद यूनाईटेड नेशन ने इसी दिन को ध्यान में रखते हुए 1975 में आधिकारिक रूप से 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की, तब से लेकर हर साल 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज से महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना और उन्हे समान अधिकार दिलाना है। यह दिन महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का दिन है। साथ ही उन्होंने कार्य स्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम अधिनियम, लोक अदालत, घरेलू हिंसा, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सखी वन स्टॉप सेन्टर महिला बाल विकास विभाग की केन्द्र प्रशासक श्रीमती मंजू जयसवाल के द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, कुपोषण से निवारण हेतु आंगनबाड़ी के माध्यम से मिलने वाली राहत राशि एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। अधिवक्ता, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय श्रीमती किरण यादव द्वारा घरेलू हिंसा, भरण पोषण के साथ महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में आंगनबाडी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, सखी वन स्टॉप सेंटर के समस्त स्टॉफ, नगर पंचायत के महिला सफाईकर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज के महिला कर्मचारीगण के साथ कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास के छात्राएं उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1741593736 1125286f042e3c373e7d बलरामपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि मंत्री व सरगुजा सांसद हुए शामिल.
Next Article बलरामपुर : वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत किया गया आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026
IMG 20260827 WA0025
जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण में तेजी, 34 क्षेत्रीय पदाधिकारियों के काम की गहन समीक्षा एसडीएम सभागार में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
घरघोडा़ रायगढ़ August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?