BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : जिला पंचायत सीईओ ने ली समय-सीमा की बैठक.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : जिला पंचायत सीईओ ने ली समय-सीमा की बैठक.

Basant Ratre
Last updated: February 5, 2025 4:28 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
1738748237 6f206e34c55609c59ac9
SHARE

जिला पंचायत सीईओ ने ली समय-सीमा की बैठकनिर्वाचन तैयारियों और विभागीय कार्यों की गहन समीक्षाबलरामपुर 05 फरवरी 2025/संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, विभागों में लंबित प्रकरणों के निराकरण और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।जिला पंचायत सीईओ ने आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े सभी प्रमुख कार्यों की गहन समीक्षा की, जिनमें कंट्रोल रूम की स्थापना और संचालन, मतदान दलों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया, प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आबंटन, मतदान दलों और सामग्रियों के वितरण और आवागमन हेतु वाहन व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता शामिल रहे। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिये और समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने कुपोषित बच्चों के लिए विशेष रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराने और उनकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कुपोषण दूर करने के लिए संचालित योजनाओं सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा कर संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रमोद गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1738673745 649b93cddea4d8a8b7ad रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह से राज्यपाल श्री डेका ने सौजन्य भेंट की.
Next Article बलरामपुर : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026
CEIR पोर्टल की मदद से कबीरधाम पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 135118 083 scaled
बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री दाऊ राम नाथ रत्नाकर जी एवीएन छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी जोन प्रभारी शामिल हुए
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 WA0047
महिला कबड्डी में घरघोड़ा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय बना उपविजेता
घरघोडा़ रायगढ़ September 18, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d