घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव हेतु आज कांग्रेस पार्टी की पूरे जोश एवं उत्साह के साथ नामांकन रैली निकाली गई । आज धर्मजयगढ़ विधायक श्री लालजीत राठिया जी के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शर्मा के नेतृत्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सोमदेव मिश्रा एवं सभी पार्षद प्रत्याशी ग्राम देवी मां बैगिन डोकरी के आशीर्वाद के साथ नामांकन रैली की शुरुआत कर नगर के हृदय स्थल है स्तंभ चौक में विशाल जन समूह के बीच अपनी और अपनी पार्टी के विचार रखे। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।


आज के इस कांग्रेस के नामांकन रैली को जनता का पूरा समर्थन मिला इसके साथ ही सभी ने मिल कर कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सोमदेव मिश्रा एवं कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव में विजय दिलाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सोमदेव मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता के बीच के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, उन्होंने कहा कि वे लोगों के सुख दुख में सदा ही खड़े रहे है, नगर के लोगो की समस्याओं को उनके बीच रहकर उन्होंने अनुभव किया है और यह चुनावी मैदान धनबल और जनबल के बीच है। इसके साथ ही उन्होंने आम जन ने उनका विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद मांगा ।
