BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : कोरबा में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : कोरबा में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज.

Basant Ratre
Last updated: January 26, 2025 6:19 pm
Basant Ratre 121 Views
Share
2 Min Read
SHARE

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में शहीदों के परिजन हुए सम्मानितरायपुर, 26 जनवरी 2025कोरबा जिले में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य श्री तोखन साहू ने जिला मुख्यालय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर शांति और अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये।गणतंत्र दिवस समारोह केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वर्गीय प्रदीप महतो के द्वारा देहदान दिये जाने पर उनके परिवार के सदस्यों, राज्य स्तरीय पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सुश्री अनुष्का तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने समारोह में देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्रबल, जिला पुलिस बल पुरूष, छत्तीसगढ़ नगर सेना महिला, छत्तीसगढ़ नगर सेना पुरूष, एनसीसी पुरूष और एनसीसी महिला, स्काउट-गाईड की टीम ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।गणतंत्र दिवस समारोह में आदिवासी विकास विभाग की झांकी को प्रथम स्थान, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को द्वितीय स्थान, स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। मार्च पास्ट में जिला पुलिस बल ने प्रथम स्थान, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, छात्र-छात्राएं एवं आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1737884222 24b2db17cd4025a94991 रायपुर : मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बलरामपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज.
Next Article रायपुऱ : 76 वें गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायगढ़ में फहराया राष्ट्रीय ध्वज.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260613 WA0062
💥👉महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल: महाजेनको–अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण⚡ केंद्र 65 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा हुनर, एप्रन व सिलाई किट का भी हुआ वितरण
Blog June 13, 2026
IMG 20260610 WA0003 1 1536x1156 1
💥👉“सड़क अधूरी, सवाल पूरे: छाल–तिलाईपाली मार्ग पर गुणवत्ता जांच की मांग और तेज”⚡निर्माण के दौरान ही सामने आई खामियों पर ग्रामीण सख्त, विभागीय निगरानी और भुगतान प्रक्रिया पर उठे नए प्रश्न
Blog June 13, 2026
IMG 20260612 WA0005
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश
Blog June 12, 2026
Screenshot 20260611 133130
न्यायालय ने आरोपी को फरार माना, जबकि न्यायालय से 400 मीटर दूर सरकारी नौकरी करने का दावा
Blog June 11, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?