BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : कुलपति डॉ. चंदेल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : कुलपति डॉ. चंदेल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली.

Basant Ratre
Last updated: January 26, 2025 5:53 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1737873621 58bbf7143d9b186aad73
SHARE

देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर प्रदेश का एक मात्र विश्वविद्यालय है जिसे शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क में कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के अंतर्गत 39वीं रैंक प्रदान किया गया है, जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा में अग्रसर करने के लिए देश के लगभग 70 अग्रणी विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं के साथ एक एम.ओ.यू. किया है। डॉ. चंदेल ने बताया कि बीटेक (फूड टेक) का पहला बैच सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुआ और 2023-24 के दौरान कॉलेज के सभी 20 छात्रों को विभिन्न प्रमुख खाद्य उद्योगों से प्री प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों को विगत वर्ष राज्य सरकार, केन्द्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों तथा निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त हुआ है।कुलपति डॉ. चंदेल ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित तकनीक एवं प्लाटिंग मटेरियल के व्यावसायीकरण हेतु विश्वविद्यालय द्वारा 07 प्राईवेट संस्थाओं से एम.ओ.यू. किया गया है। वर्ष 2023-24 तक में विभिन्न फसलों की कुल 18 प्रजातियां विकसित एवं प्रसारित की गई है जिसमें धान की 08, सोयाबीन की 01, गेंहू की 01, मक्का की 01, कुल्थी की 02, करायत की 01, अलसी की 01, कैप्स गूज बेरी की 01, हल्दी की 01 एवं मूंगफली की 01 प्रजाति शामिल है। कुलपति डॉ. चंदेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों से आव्हान किया कि वे विश्वविद्यालय के प्रगति के लिए पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करें।गणतंत्र दिवस समारोह में कुलपति डॉ. चंदेल ने विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आधुनिक कृषि अनुसंधान एवं उन्नत प्रौद्योगिकी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों को भी छात्र हित में उत्कृष्ट कार्यां के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को बी एवं सी सर्टिफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय रायपुर के एन.सी.सी. कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं के बैंड समूह द्वारा आकर्षक प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम सहित विश्वविद्यालय के संचालकगण, अधिष्ठातागण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पी.के. सांगोड़े द्वारा किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1737890106 c0bfdf15430544c962c9 रायपुर : दंतेवाड़ा जिले में हर्षाेल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस.
Next Article 1737884356 8629b294c75f126f36b9 राजनांदगांव : कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000305882079f81ed5f3548e204
21 क्विंटल धान नहीं बेच पाए तो भी किसानों को मिलेगी पूरी सहायता राशि, मुख्यमंत्री साय ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261115 WA0056
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव का महाकुंभ: हजारों की मौजूदगी में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समाज के सम्मान और विकास को बताया सरकार का संकल्प
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261115 142044
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की व्यवस्था पर सवाल: सम्मान के मंच पर अपमान! तीर-धनुष के साथ पहुंचे पहाड़ी कोरवाओं को रोका, प्रवेश के इंतजार में खाली रह गईं कुर्सियां
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261114 WA0024
शासकीय कर्मचारियों को SBI के माध्यम से मिले ₹1 करोड़ दुर्घटना बीमा का वास्तविक लाभ – कर्मचारी संघ ने उठाई मांग
छत्तीसगढ़ राजधानी November 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d