BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस : प्रत्येक मतदाता को अपने वोट का उपयोग अवश्य करना चाहिए – संभागायुक्त श्री कावरे.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस : प्रत्येक मतदाता को अपने वोट का उपयोग अवश्य करना चाहिए – संभागायुक्त श्री कावरे.

Basant Ratre
Last updated: January 25, 2025 5:01 pm
Basant Ratre
Share
6 Min Read
SHARE

नये मतदाताओं को इपिक कार्ड, बी.एल.ओ एवं नोडल प्राध्यापक को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र एवं चेक देकर किया गया सम्मानित राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गईजिले में 18 से 19 वर्ष के 9079 नये मतदातागरियाबंद 25 जनवरी 2025भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में इस वर्ष भी 25 जनवरी को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस समारोह के द्वारा 17-18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले लोगों में पंजीयन हेतु जागरूकता पैदा करना है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर वन विभाग के ऑक्शन हॉल में आज दोपहर 11 बजे से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, अध्यक्षता कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा मौजूद थे। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री राजीव कुमार का संदेश का प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने मतदाता दिवस और मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही संभागायुक्त श्री महादेव कावरे तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर 07 नये मतदाताओं को इपिक कार्ड वितरण किया गया। दो बी.एल.ओ को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं चेक देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संभागायुक्त श्री कावरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि कहा की आपका हर एक वोट कीमती है, हर मतदाता को अपने वोट का उपयोग निष्पक्ष तौर पर अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है। देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था यहां की खूबसूरती है। यहां हर व्यक्ति को अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करने का अधिकार होता है। उन्होंने यह भी बताया कि मताधिकार एक विधिक अधिकार है। प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है जिसका का उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिए देश के प्रत्येक नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मत का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है। इसलिए वे साफ सुथरी छवि वाले और धर्म जाति, संप्रदाय से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधि का चुनाव अवश्य करें।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने कहा कि जागरूक मतदाता से ही जागरूक देश का निर्माण होता है। सरकार बनाने की प्रक्रिया में निर्वाचन की प्रक्रिया पहला चरण है। चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। प्रायः यह देखने में आया है कि कई मतदाता एक वोट के महत्व को दरकिनार करते हुए मतदान से खुद को वंचित रखते हैं। जबकि निर्वाचन प्रक्रिया में एक वोट का भी महत्व है। जिले के मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए जागो कार्यक्रम के तहत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में नवयुवाओं और आम मतदाताओं को मतदान में शत् प्रतिशत भागीदारी करने को कहा। उन्होंने नये मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग विवेक से करने कहा।पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक मतदाता को शामिल होना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक वोट का महत्व है। एक बेहतर नागरिक के रूप में कर्तव्य व अधिकार को सही परिपेक्ष्य में समझना आवश्यक है, इससे लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। उन्होंने सभी नागरिकों को संविधान के बारे में जानकारी रखने का आग्रह किया, साथ ही कहा कि आपका मत अमूल्य है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में जानकारी दी तथा एसडीएम श्रीमती ऋषा ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।उत्कृष्ट कार्य के लिए नोडल प्राध्यापक श्री प्रेमानंद महिलांग को चेक एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। महाविद्यालय स्तर पर चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता में तीन-तीन विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया केे तहत मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 18 से 19 वर्ष के 9079 नये मतदाता के नाम जोड़े गये हैं तथा 4500 मतदाता 80 वर्ष से अधिक हैं। जिले में अब कुल 4 लाख 68 हजार 331 मतदाता मे से जिसमें राजिम विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 35 हजार 159 एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 33 हजार 172 मतदाता है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जी.आर. मरकाम सहित मीडियाकर्मी, अधिकारी-कर्मचारी, स्वसहाता समूह की महिलाएं, बीएलओ, महाविद्यालयीन एवं स्कूल के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1737798117 613a3734eef19dd74996 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने सौजन्य मुलाकात की .
Next Article धमतरी : मतदान लोकतंत्र का आधार, मतदाता आधार स्तंभ-कलेक्टर सुश्री गांधी.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000305882079f81ed5f3548e204
21 क्विंटल धान नहीं बेच पाए तो भी किसानों को मिलेगी पूरी सहायता राशि, मुख्यमंत्री साय ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261115 WA0056
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव का महाकुंभ: हजारों की मौजूदगी में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समाज के सम्मान और विकास को बताया सरकार का संकल्प
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261115 142044
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की व्यवस्था पर सवाल: सम्मान के मंच पर अपमान! तीर-धनुष के साथ पहुंचे पहाड़ी कोरवाओं को रोका, प्रवेश के इंतजार में खाली रह गईं कुर्सियां
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261114 WA0024
शासकीय कर्मचारियों को SBI के माध्यम से मिले ₹1 करोड़ दुर्घटना बीमा का वास्तविक लाभ – कर्मचारी संघ ने उठाई मांग
छत्तीसगढ़ राजधानी November 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d