BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : विभिन्न क्षेत्रों के 32 उत्कृष्ट सारथी बने सड़क सुरक्षा के मिसाल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : विभिन्न क्षेत्रों के 32 उत्कृष्ट सारथी बने सड़क सुरक्षा के मिसाल.

Basant Ratre
Last updated: January 24, 2025 5:25 pm
Basant Ratre 102 Views
Share
3 Min Read
SHARE

विभिन्न क्षेत्रों के 32 उत्कृष्ट सारथी बने सड़क सुरक्षा के मिसालकलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानितबलरामपुर 24 जनवरी 2025/राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात विभाग द्वारा उल्लेखनीय पहल करते हुए, सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित सारथी सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने चालकों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मानित किए गए चालकों का चयन उनके अनुशासन, यातायात नियमों का सख्ती से पालन, नशा मुक्त वाहन चलाने और दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने जैसे गुणों के आधार पर किया गया। ये सारथी न केवल अपने कार्य में कुशल हैं, बल्कि समाज को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसमे सरकारी, निजी और व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। इनमें ट्रक, बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, एम्बुलेंस और प्रोटोकॉल वाहन के चालक शामिल थे। इन 32 सारथियों ने अपने उत्कृष्ट व्यवहार से समाज में एक मिसाल कायम की है।कलेक्टर श्री कटारा ने इन वाहन चालकों को अन्य चालकों के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनका जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार अन्य वाहन चालकों को भी प्रेरित करेगा। कलेक्टर ने सभी से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा, “सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। जिससे न केवल हमारा, बल्कि समाज की भी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।दरअसल सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर समस्या हैं। तेज गति से शराब पीकर गाड़ी चलाना और यातायात नियमों का पालन न करना जैसी लापरवाहियों के चलते लोग अपनी जान गंवाते हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार द्वारा हर साल जनवरी महीने को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान देश भर में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।बलरामपुर में भी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए गए। सेमिनार और कार्यशालाओं के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1737714989 206549f2c8971655fceb रायपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को.
Next Article रायपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ : राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 0000000074c871fab4d9276b07351270
🔥 चिलचिलाती गर्मी में भी नहीं टूटा जाम का दम — छत्तीसगढ़ में गटक गए 41 करोड़ की शराब!
Blog April 27, 2026
file 0000000058fc71fa9d569ea186dde901
🔥तपता छत्तीसगढ़: 45°C पार पारा, राहत की आस में लोग—जानिए कब बदलेगा मौसम का मिज़ाज
Blog April 26, 2026
spiral null 1777215776681
💥👉कड़ी निगरानी में मंडी उप निरीक्षक परीक्षा संपन्न, 59.45% उपस्थिति—नकल पर पूरी तरह लगाम
Blog April 26, 2026
IMG 20260426 WA0025
💥👉आईटीआई कर्मचारी संघ चुनाव: दुर्ग संभाग में निर्विरोध नेतृत्व, संगठन को मिली नई दिशा
Blog April 26, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?