BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के रंगारंग कार्यक्रमों से तातापानी महोत्सव का हुआ समापन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के रंगारंग कार्यक्रमों से तातापानी महोत्सव का हुआ समापन.

Basant Ratre
Last updated: January 17, 2025 5:02 pm
Basant Ratre 72 Views
Share
3 Min Read
1737113994 30c2b04480bb8d11b78c
SHARE

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के रंगारंग कार्यक्रमों से तातापानी महोत्सव का हुआ समापनआमंत्रित कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतिसुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध हुए दर्शककार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़बलरामपुर 17 जनवरी 2024/बलरामपुर-रामनुजगंज जिले में मनाये जाने वाले ऐतिहासिक तातापानी महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 14 से 16 जनवरी तक किया गया। देश में विख्यात इस आयोजन को देखने विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक आते हैं। स्थानीय मांग के अनुसार तातापानी समापन समारोह की सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित भोजपुरी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंतिम दिन भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गीतों से सांस्कृतिक संध्या की शमां बांधी। साथ ही म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकारों ने भी मंच साझा करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लगातार एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं गीतों का सिलसिला चला इस दौरान उपस्थित दर्शको ने बड़े उत्साहपूर्वक तालियों की गड़गड़ाहट से इन कलाकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या दर्शक जुटे।तातापानी महोत्सव के अंतिम दिवस सर्वप्रथम म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड के गानों की शानदार प्रस्तुती दी। तत्पश्चात जिस कलाकार का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे मंत्र पर उनका आगमन हुआ। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह का स्वागत किया। अक्षरा सिंह ने अपने भोजपुरी गीतों की शानदार प्रस्तुती दी। उपस्थित दर्शकों ने उनके गानों का आनंद उठाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही नावेद ग्रुप ने मंच पर अपना रंग बिखेरा व बॉलीवुड के गानों में अपना नृत्य का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न कलाकारों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति बलरामपुर के धार्मिक व दार्शनिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के समापन दिवस जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के साथ अन्य कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान स्थल पूरी तरीके से दर्शकों से भरा रहा। तातापानी महोत्सव के समापन के दिन जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालयीन छात्रों ने तातापानी के मंच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न विधाओं के नृत्य शैली और नाटक के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित किया।इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील सहित गणमान्य नागरिक व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे कार्य हुआ प्रारंभ.
Next Article 1737110264 3806a50ba42de9efba19 अम्बिकापुर : दूरस्थ ग्राम बनखेता के 36 घरों में पहुंची पानी की आसान सुविधा, हैंडपंप पर निर्भरता हुई खत्म.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय
Blog March 5, 2026
रायपुर : वंचित परिवार के कष्ट भरे जीवन में सपनों की हकीकत बनकर आया प्रधानमंत्री आवास
Blog March 5, 2026
सूरजपुर : सेवानिवृत्त होने पर ललन प्रसाद यादव को दी गयी भावभीनी विदाई
Blog March 5, 2026
रायपुर : वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 06 मार्च को कोरबा में 3.08 करोड़ रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
Blog March 5, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?