BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनी बाई के जीवन में लाया एक नया सवेरा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनी बाई के जीवन में लाया एक नया सवेरा.

Basant Ratre
Last updated: January 17, 2025 2:46 pm
Basant Ratre 92 Views
Share
4 Min Read
1737103810 059a592b96609b7f00e4
SHARE

रायपुर, 17 जनवरी 2025खुद के पक्के घर में निश्चिंत होकर कौन नहीं रहना चाहता। यह सभी का एक बड़ा सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिये हर व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। सोनी बाई भी पक्के घर का सपना दिल में लिए जी रही थी। सोनी बाई की किस्मत रंग लाई और अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिएकृतसंकल्पित है। यह योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान करती है।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कई गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्ही में से एक हैं कोंडागांव जिले के जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत चरकई की रहने वाली सोनी बाई कोर्राम, जिनका जीवन कई कठिनाइयों से भरा था। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोनी बाई ने अपने पति को 20 वर्ष पूर्व खो दिया है। पति के मृत्यु के बाद परिवार चलाने की जिम्मेदारी अकेले उनके कंधों पर आ गई। सोनी बाई के चार बच्चें हैं अपने पति को खोने के बाद बच्चों की परवरिश और जीवन यापन के लिए उन्होंने खेती और मनरेगा की मजदूरी का सहारा लिया। सोनी बाई के पास जमीन के नाम पर छोटा सा हिस्सा है जहाँ पर वह अपने बच्चों के साथ मिलकर खेती करती है। खेती से उतनी अच्छी पैदावार नहीं होती इस लिए उनके बेटे दूसरे के यहाँ मजदूरी का कार्य करते हैं ताकि सोनी बाई को घर चलाने में मदद मिले।प्रधानमंत्री आवास योजना से सोनी बाई को मिला पक्का आशियानासोनी बाई का सपना था कि उनका खुद का एक पक्का घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुकून से रह सकें। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते यह सपना वर्षों तक अधूरा रहा। उनके लिए जीवन यापन के अलावा कुछ और सोच पाना सम्भव नही था इन हालतों के चलते उनका आधे से ज्यादा जीवन एक कच्चे मकान के एक कमरे में ही गुजर गया। स्वयं की जमीन होने के बावजुद भी सोनी बाई आर्थिक तंगी के कारण अपना पक्का मकान नही बनवा पा रही थी। उनकी इस समस्या का समाधान तब हुआ जब ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति की जानकारी दी।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार किस्तों में मिली राशि और मनरेगा से मिली मजदूरी की रकम उनके खाते में सीधे जमा हुई। सोनी बाई ने अपना पक्का मकान बनवाया और उनके पक्का आशियाने का सपना पूरा हुआ। पक्के मकान के साथ-साथ उन्हें गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और शौचालय जैसी सुविधाएं भी प्राप्त हुईं। अब उनका परिवार चिंता मुक्त होकर इस नए आशियाने में खुशहाल जीवन जी रहा है। सोनी बाई और उनका परिवार इस बदलाव से बेहद खुश हैं। सोनी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्का आवास प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जनवरी को.
Next Article 1737105678 0b4f63fec982d1e3f064 गौरेला पेंड्रा मरवाही : विशेष लेख : प्रकृति की गोद में स्थित गगनई जलाशय में नौकायन का भरपूर आनंद ले सकते हैं पर्यटक.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली
Blog March 4, 2026
रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?