BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जनसामान्य को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए करना होगा जागरूक – कलेक्टर.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जनसामान्य को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए करना होगा जागरूक – कलेक्टर.

Basant Ratre
Last updated: January 11, 2025 3:29 pm
Basant Ratre 122 Views
Share
6 Min Read
1736587939 7dff279705a770d45f6d
SHARE

– चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटनाजन्य स्थलों में आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के दिए निर्देश – सड़क सुरक्षा के नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निलंबित करने के दिए निर्देश- मुख्य सड़क में जुडऩे से पहले अन्य सड़कों में स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड बनाने के दिए निर्देश- स्कूल-कॉलेजों में सड़क नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में वीडियो प्रदर्शित कर जागरूकता लाने के दिए निर्देश- कलेक्टर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक राजनांदगांव 08 जनवरी 2025।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के चिन्हांकित ब्लैक स्पाट के अलावा अन्य स्थानों पर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के स्थानों का निरीक्षण कर उसका निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों में सुधारात्मक कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट में साईन बोर्ड सहित अन्य आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सड़क में जुडऩे से पहले अन्य सड़कों में स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क बनाते समय दुर्घटना के बचाव के लिए ब्लिंकर, रम्बलर के साथ सड़क बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में चिन्हांकित स्थानों पर हाईमास्क लाईट शीघ्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमंतू पशुओं को गौशाला या पशु आश्रय स्थल में रखने कहा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के कारण जनहानि होने पर जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करने कहा। जिससे परिजनों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्र जारी किया जा सके। उन्होंने हिट एण्ड रन के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने रोड सेफ्टी के नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रोड सेफ्टी के नियम का उल्लंघन करने वाले 81 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर जांच तथा कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जनसामान्य को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक करना होगा। बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हेलमेट का उपयोग, सीटबेल्ट का उपयोग और क्षमता के अनुरूप सवारी के साथ वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। उन्होंने नाबालिग बच्चों को गाड़ी नहीं देने के लिए अभिभावकों

चलाने के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। उन्होंने नाबालिग बच्चों को गाड़ी नहीं देने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने कहा। उन्होंने स्कूल बसों और ऑटो का फिटनेस परीक्षण करने के निर्देश दिए। नियम विरूद्ध स्कूली बस एवं ऑटो के संचालन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में सड़क सुरक्षा के संबंध में बच्चों को जागरूक करें। जिले में सभी शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को रेडक्रॉस के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण देने कहा। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों के बच्चों को सड़क नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में वीडियो प्रदर्शित कर जागरूकता लाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि जिले में संचालित शासकीय एवं निजी एम्बुलेस में जीपीएस सिस्टम लगाने कहा। जिससे सड़क दुर्घटना होने पर नजदीक के एम्बुलेस से संपर्क कर उसे शीघ्र हास्पिटल में भर्ती किया जा सके। इससे घायल व्यक्ति के सही समय पर ईलाज उपलब्ध होने से उसकी जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्ति को शीघ्र हॉस्पिटल ले जाने के लिए लोगों में जागरूकता लाना आवश्यक है। सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्ति को समय पर हॉस्पिटल पहुचाने से उसकी जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट एवं मुख्य मार्ग से जुडऩे वाले स्थानों में फ्लैक्स लगाने कहा। फ्लैक्स में हेल्पलाईन नंबर, सड़क सुरक्षा के मापदण्ड की जानकारी अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर खराब साईन बोर्ड, रम्बलर स्ट्रीप और स्पीड बे्रकर को शीघ्र बनाने कहा। उन्होंने नशा सेवन कर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने वाले व्यक्ति अपने साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचाते है। नशा कर के वाहन चलाने के कारण न केवल वाहन चालक बल्कि अन्य व्यक्तियों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए सुधारात्मक कार्यक्रम और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम, अतिरिक्त परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1736588046 f01be7f0d5f4424fbc73 राजनांदगांव : देश के तीन महान साहित्यकारों श्री गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र जैसी हस्तियों से राजनांदगांव की विशेष पहचान.
Next Article राजनांदगांव : निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260813 WA0030
रंगगोलियों में सजा राष्ट्रप्रेम, रायकेरा स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ की गूंज
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
IMG 20260813 WA0037
डिजिटल अरेस्ट से फर्जी KYC तक: CISF जवानों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत*
कवर्धा August 13, 2026
25 2
घरघोड़ा में बच्चों की स्वास्थ्य जांच में चौंकाने वाले आंकड़े, 6 में मिला सिकल सेल रोग 50 से अधिक बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 11 सिकल सेल वाहक भी मिले; स्वास्थ्य विभाग ने किया रेफर
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?