BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : सुशासन सप्ताह का शुभारंभ जनसेवा की नई पहल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : सुशासन सप्ताह का शुभारंभ जनसेवा की नई पहल.

Basant Ratre
Last updated: December 19, 2024 4:50 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

19 दिसंबर से 24 दिसम्बर तक मनाया जाएगा सुशासन सप्ताहजन चौपाल लगाकर किया गया समस्याओं का समाधानविष्णु की पाती का आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया गया वाचन एवं वितरणमहासमुंद, 19 दिसंबर 2024भारत सरकार और राज्य सरकार की पहल पर 19 दिसंबर से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों और हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने तथा लाभान्वित करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में आज सुशासन सप्ताह का शुभारंभ हुआ, जिसमें शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सुशासन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य शासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। इसके तहत प्रशासन द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा जहां सरकारी योजनाओं की जानकारी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा विभागों को निर्देश दिए हैं कि हितग्राही मूलक योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें तथा पात्रतानुसार उन्हें लाभान्वित करना भी सुनिश्चित करें। इस कड़ी में आज सभी तहसील एवं विकासखण्ड मुख्यालय में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग आकर अपने समस्याओं के समाधान हेतु पहल की। महासमुंद, बागबाहरा सहित सभी विकासखण्डों और तहसीलों में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके अलावा समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य विभागों के हितग्राहियों को भी विष्णु की पाति का वितरण और वाचन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महासमुंद जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी विष्णु की पाति का वाचन और वितरण महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं को किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जनसेवा और नागरिकों की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सुशासन सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिनमें स्वच्छता अभियान,स्वास्थ्य शिविर,किसान जागरूकता कार्यक्रम,डिजिटल सेवाओं का प्रचार-प्रसार शामिल है। जन चौपाल में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया। उनका मानना है कि यह सप्ताह प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद करेगा। सुशासन सप्ताह ने पारदर्शी, समावेशी और जवाबदेह शासन को प्रोत्साहित करते हुए नागरिकों और प्रशासन के बीच भरोसे को मजबूत किया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर: दो दिव्यांगों को मिला श्रवण यंत्र एवं व्हील चेयर.
Next Article कोरिया : पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में झुमका बोट क्लब में सफाई अभियान.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026
श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d