BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में अपनाया जा रहा फसल चक्र परिवर्तन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में अपनाया जा रहा फसल चक्र परिवर्तन.

Basant Ratre
Last updated: November 22, 2024 1:41 pm
Basant Ratre 129 Views
Share
3 Min Read
1732192059 e1cc555756ba785635b7
SHARE

देश, प्रदेश सहित जिले में भी गिरते हुए भूजल स्तर को ध्यान में रख जिला प्रशासन द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें से एक है जल संरक्षण, भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए फसल चक्र परिवर्तन अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना। जिला प्रशासन द्वारा धमतरी जिले के गांव-गांव में जहां जल संरक्षण के लिए जल जगार महोत्सव आयोजित किया गया, वहीं ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन और नगदी फसल अपनाने हेतु फसल चक्र परिवर्तन शिविर भी आयोजित किए गए। नतीजन जिले के ग्राम परसतराई, लोहरसी, रांवा, गुजरा, गोहाननाला और बगदेही के ग्रामीणों ने ग्राम विकास समिति की बैठक आहूत कर ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन और नगदी फसल लेने तथा धान को हतोत्साहित करने का निर्णय लिया। जिले में कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा अब तक 182 गांवों में फसल चक्र परिवर्तन शिविर आयोजित किए गए, वहीं 48 गांव में विशेष शिविर लगाया गया। इसके साथ ही RAWE (ग्रामीण कृषि कार्य के अनुभव) के माध्यम से 5 गांवों में विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें लगभग 12 हजार चार सौ से अधिक किसान शामिल हुए और ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी गांवों का भ्रमण कर किसानों को दलहन, तिलहन और नगदी फसलों से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। जिले में रबी वर्ष 2024-25 में दलहन, तिलहन की खेती के लिए अब तक 3 हजार 188 क्विंटल 59 किलोग्राम बीज का वितरण किसानों को किया गया। इनमें समिति से एक हजार आठ क्विंटल आठ किलोग्राम, बीजग्राम/प्रदर्शन से एक हजार 874 क्विंटल 51 किलोग्राम और नगद 306 क्विंटल बीज शामिल हैं। जबकि रबी वर्ष 2023-24 में समितियों से 38 क्विंटल 65 किलोग्राम ही दलहन, तिलहन का बीज वितरित किया गया था। इस तरह इस वर्ष रबी फसल के लिए समितियों से दलहन, तिलहन बीज वितरण में इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि इस वर्ष जिले की लगभग 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसल चक्र अपनाने का लक्ष्य रखा गया है।रबी ऋण वितरण वर्ष 2024-25 के तहत जिले के सभी 11 समितियों के माध्यम से दो हजार 602 सदस्यों को कुल 6 करोड़ 72 लाख 8 हजार रूपये का ऋण वितरण किया गया। इनमें 6 करोड़ 60 लाख 5 हजार रूपये नगद और 12 लाख 3 हजार रूपये सामग्री के तौर पर वितरित किया गया। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों को पानी का सदुपयोग करने की लगातार समझाईश दी जा रही है। ग्रीष्मकाल में पानी की भयावहता को रोकने के लिए इसमें स्थानीय ग्रामीण भी बढ-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732119672 386c2f3912b775c76623 रायपुर : देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की दिखी झलक.
Next Article 1732205300 5460156d210a457a35d8 1 रायपुर : कांकेर जिले को मत्स्य पालन के लिए मिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट का राष्ट्रीय अवार्ड.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?