कबीरधाम। झलमला थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़वाही में टोनही होने के संदेह में अपनी मां के साथ माRपीट कर Hत्या
करने के आरोप में पुलिस ने उसके 21 वर्षीय बेटे तुलसी राम मेरावी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 9 सितंबर की रात अपनी मां के साथ माRपीट की थी, जिसके बाद गंभीर चोटों के चलते उनकी मौT हो गई।




पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को मृतिकA के पति द्वारा थाने में सूचना दिए जाने के बाद मर्ग जांच शुरू की गई। घTनास्थल के निरीक्षण और शV पंचनामा के दौरान चोटों के निशान पाए गए। पोस्टमार्टM की शॉर्ट रिपोर्ट में गंभीर चोटों के कारण मृtयु होने की जानकारी सामने आई।
मर्ग जांच के दौरान गवाहों के कथन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अPराध क्रमांक 15/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) तथा छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी तुलसी राम मेरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर घtना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा उसके घर से बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास या किसी को टोनही मानकर प्रताड़ित करना गंभीर अPराध है। ऐसी किसी भी घTना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
अस्वीकरण: यह समाचार विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। चैनल खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। घटनाक्रम से संबंधित आधिकारिक जानकारी को ही अंतिम एवं प्रमाणिक माना जाए।
