रायगढ़। दिनांक 31 अगस्त 2026, सोमवार को ग्राम बरौद के नया बस्ती में निवासरत पीड़ित परिवारों ने अपनी विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवारों ने नया बस्ती की वर्तमान स्थिति एवं वहां निवासरत परिवारों को हो रही समस्याओं से सांसद महोदय को विस्तारपूर्वक अवगत कराया।




परिवारों द्वारा नया बस्ती में स्थायी विद्युत व्यवस्था, पेयजल, सड़क, शिक्षा, आंगनबाड़ी सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी गई। पीड़ित परिवारों ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नया बस्ती के निवासियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी ने पीड़ित परिवारों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया। नया बस्ती के पीड़ित परिवारों ने सांसद महोदय से अपेक्षा व्यक्त की है कि उनकी लंबे समय से लंबित मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा, जिससे वहां निवासरत परिवारों को राहत मिल सके।
