स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ेगा, 11 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से किया जाएगा सम्मानित


रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का क्षण होगा। 15 अगस्त को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान करने की घोषणा बीते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी। अब स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें विधिवत अलंकृत किया जाएगा।
एक अधिकारी को मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक
धमतरी रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) प्रदान किया जाएगा।
10 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवाओं के लिए निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा—
रामगोपाल गर्ग — पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
शशिमोहन सिंह — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा — पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
राजश्री मिश्रा — पुलिस अधीक्षक, एटीएस रायपुर
निवेदिता पाल — सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़
मनीषा ठाकुर रावटे — सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद
तारकेश्वर पटेल — अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय
उनैजा खातून अंसारी — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पीएचक्यू
जयलाल मरकाम — सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई
हजारी लाल साहू — प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद
रायगढ़ के लिए भी गौरव का अवसर
रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाना जिले के लिए भी गौरव का विषय है। स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
कर्तव्य, निष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिलने वाला यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के उन कर्मियों के समर्पण को सलाम है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
