‘Expanding Our Horizons’ थीम पर Dealers Meet 2026 का आयोजन, बेहतर फाइनेंसिंग और मजबूत डीलर नेटवर्क पर हुआ मंथन
रायपुर, 11 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में AKASA Finance Dealers Meet 2026 का भव्य आयोजन हुआ। ‘प्रगति 2.0 – Expanding Our Horizons’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से ई-रिक्शा डीलर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ई-रिक्शा बाजार के बदलते स्वरूप, ग्राहकों के लिए बेहतर फाइनेंसिंग सुविधाओं और प्रदेश में डीलर नेटवर्क को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान ई-रिक्शा क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को लेकर डीलर्स के साथ संवाद किया गया। साथ ही ग्राहकों तक वित्तीय सेवाओं की बेहतर पहुंच बनाने और डीलर्स को कंपनी के साथ मजबूत कारोबारी साझेदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर AKASA Finance के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित मेहता ने कहा कि डीलर्स कंपनी की विकास यात्रा के अहम साझेदार हैं। उनके सहयोग और विश्वास के साथ कंपनी छत्तीसगढ़ में नए अवसरों को तलाशते हुए अपने नेटवर्क और सेवाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि ‘प्रगति 2.0’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलते बाजार के साथ आगे बढ़ने और नई संभावनाओं को तलाशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
ई-रिक्शा बाजार में विस्तार पर फोकस
Dealers Meet के जरिए कंपनी ने प्रदेश के ई-रिक्शा बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने तथा डीलर्स के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामने आए सुझावों और चर्चाओं से भविष्य में ग्राहकों एवं डीलर्स के लिए बेहतर वित्तीय विकल्प विकसित करने की दिशा में नई संभावनाएं बनी हैं।
