BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
घरघोडा़रायगढ़

नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: August 11, 2026 3:22 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
IMG 20260811 WA0026 scaled
SHARE

घरघोड़ा। ग्राम पंचायत बरौद के नया बस्ती में निवासरत परिवारों की भूमि एवं मूलभूत नागरिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर राजस्व विभाग एवं वन विभाग, घरघोड़ा की संयुक्त टीम ने नया बस्ती पहुंचकर स्थल निरीक्षण एवं मौका जांच की। अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर बस्ती की वर्तमान स्थिति, भूमि की प्रकृति, निवासरत परिवारों की स्थिति तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया।

संयुक्त निरीक्षण दल में राजस्व विभाग की ओर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) प्रवीण कुमार तिवारी, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, पटवारी दुतीराम सिदार तथा वन विभाग की ओर से तत्कालीन वन परिक्षेत्र अधिकारी घरघोड़ा चन्द कुमार राठिया, डिप्टी रेंजर ललित कुमार भगत एवं वनरक्षक जोन केरकेट्टा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

संयुक्त टीम द्वारा नया बस्ती स्थित राजस्व अभिलेख में दर्ज खसरा क्रमांक 11/1 तथा वन अभिलेख में दर्ज कक्ष क्रमांक 1286 (प्रोजेक्ट फॉरेस्ट) का मौके पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान भूमि की वास्तविक स्थिति, बस्ती के विस्तार, वर्तमान आवासीय स्थिति तथा उपलब्ध नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। वर्तमान में नया बस्ती में लगभग 160 परिवार एवं करीब 700 की आबादी निवासरत बताई गई है।

*आबादी भूमि घोषित करने एवं NOC की मांग*

नया बस्ती में लंबे समय से निवासरत ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र को नियमानुसार आबादी भूमि घोषित कराने, स्थायी विकास कार्यों के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) उपलब्ध कराने तथा बस्ती में मूलभूत नागरिक सुविधाओं का विस्तार किए जाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी गई है।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि आवश्यक विभागीय अनुमति एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण बस्ती में स्थायी प्रकृति के विकास कार्यों को गति देने में कठिनाइयां आ रही हैं। ग्रामीणों की ओर से पक्की सड़क, विद्युत व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, नाली निर्माण, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधा, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
नया बस्ती संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस संबंध में ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव पारित कर पूर्व में आवेदन एवं ज्ञापन प्रस्तुत किए जा चुके हैं तथा संबंधित विभागों के साथ आवश्यक पत्राचार भी किया गया है। इसी क्रम में संयुक्त स्थल निरीक्षण को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अधिकारियों ने दिया मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रयास का भरोसा मौका निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बस्ती की वर्तमान परिस्थितियों एवं विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि स्थल निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए तथा जनहित में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाए।
*अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा-*
प्रवीण कुमार तिवारी ने नया बस्ती में निवासरत परिवारों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्कूल, बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य आधारभूत एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यथासंभव आवश्यक प्रयास एवं पहल की जाएगी।
वहीं
*तत्कालीन वन परिक्षेत्र अधिकारी-* घरघोड़ा चन्द कुमार राठिया ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर नियमानुसार एवं आवश्यकता के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों में यथासंभव सहयोग एवं आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने संयुक्त निरीक्षण के उपरांत उम्मीद जताई कि प्रशासनिक एवं विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और नया बस्ती में निवासरत परिवारों को लंबे समय से लंबित आबादी भूमि, NOC तथा मूलभूत नागरिक सुविधाओं से संबंधित मांगों पर सकारात्मक एवं जनहितकारी समाधान प्राप्त होगा।

मौके पर नया बस्ती संघर्ष समिति के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
Next Article IMG 20260811 202033 AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
file 0000000032e48207aaa39810b0a832f6
 छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1710 पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d