BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
राजधानी

भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा

Basant Ratre
Last updated: August 10, 2026 9:19 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

​
​

​Screenshot 20260810 211156।               रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्य अउ पत्रकारिता: आज के चुनौती-कली बर दिशा” विषय पर एकदिवसीय परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को वर्तमान मीडिया परिदृश्य से जोड़ते हुए पत्रकारिता के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श किया।
​कार्यक्रम के शुभारंभ में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने स्वागत भाषण देते हुए आयोग की कार्यप्रणाली और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
​
मुख्य वक्ता एवं विख्यात विचारक प्रवीण गुगनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में असीम अपनापन है और भारत की माटी में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का विशेष महत्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संस्कृति के बिना भारत शून्य है और आज पत्रकारिता को सांस्कृतिक मूल्यों की सख्त आवश्यकता है। एआई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमें एआई में भी अपनी सांस्कृतिक पहचान को समाहित करना होगा। उन्होंने युवाओं के संस्कृति से दूर होने पर चिंता जताते हुए प्रतिबद्धता और मनोयोग के साथ आगे आने का आह्वान किया।

न्यूज़-24 के एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज सिंह बघेल ने बदलती तकनीक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पत्रकारिता का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। टेक्नोलॉजी और एआई सकारात्मक व नकारात्मक दोनों रूप से एक बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। चैटजीपीटी जैसे सुलभ प्लेटफॉर्म्स से मुकाबला करना नई पीढ़ी के लिए एक बड़ी परीक्षा है।

राष्ट्रवादी विचारक ललित शर्मा ने संवाद की भाषा पर बल देते हुए कहा कि समाचार उसी भाषा में लिखा जाना चाहिए जिसे आम जनता आसानी से समझ सके। क्षेत्रीय शब्दों का विवेकपूर्ण प्रयोग भाषा को समृद्ध बनाता है। उन्होंने पत्रकारिता के प्रमुख सूत्र—सत्य, लोकमंगल और विश्वसनीयता बताए तथा संवाद, समन्वय व नीति को अनिवार्य तत्व करार दिया।

वरिष्ठ शिक्षाविद सुरेश देशमुख ने कहा कि समाचारों के माध्यम से होने वाला सामाजिक परिवर्तन अत्यंत प्रभावशाली होता है। वर्तमान परिदृश्य में सभ्यता और संस्कृति में सकारात्मक बदलाव पत्रकारिता के जरिए ही संभव है।
​छत्तीसगढ़ी भाषा व साहित्य के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और भाषा को सही दिशा देने के हर प्रयास में आयोग पूर्ण सहयोग करेगा। सिंधी अकादमी की सुषमा जेठानी ने कहा कि संस्कृति हमारी जड़ है, इसलिए ऐसी खबरें लिखें और दिखाएं जिन्हें परिवार के साथ बैठकर देखा जा सके। वहीं, केटीयू के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने इस आयोजन के लिए सभी को शुभकामना संदेश प्रेषित किया और कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य को समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है।
​कार्यक्रम का संचालन विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग की छात्रा तारणी सोनी ने किया। अंत में केटीयू के कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।‌ ज्ञातव्य है कि इस गोष्ठी के समन्वयक डॉ आशुतोष ‌मंडावी रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
Next Article IMG 20260811 065105  शंखदेव मिश्रा को मिला ‘विश्वास-चेतना सम्मान  लेखन, समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बलांगीर में हुए सम्मानित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
file 0000000032e48207aaa39810b0a832f6
 छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1710 पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d