BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
कवर्धा

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता

Basant Ratre
Last updated: August 10, 2026 2:24 pm
Basant Ratre
Share
6 Min Read
SHARE

Screenshot 20260810 142009

पंडरिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ यात्रा की शुरुआत की जिसमें 600 से अधिक कांवड़ यात्रियों के साथ ही भावना बोहरा के प्रयासों से अपने मूल धर्म में वापसी करने वाले वनांचल क्षेत्र के 15 बैगा आदिवासी समाज के लोग भी उनकी इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के जयघोष, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के नारों से अमरकंटक का वातावरण भक्तिमय हो उठा। विदित हो कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 10 अगस्त से 16 अगस्त तक माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कांवड़ पदयात्रा आज शुरू हुई जो जलेश्वर महादेव डोंगरिया एवं भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ सम्पन्न होगी। उनकी इस यात्रा के शुरुआत के अवसर पर हजारों की संख्या में कांवड़ यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों का अमरकंटक में आगमन हुआ जहाँ सभी ने उन्हें यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रियों ने अमरकंटक से भोरमदेव की ओर अपनी यात्रा प्रारंभ की। घने जंगलों, दुर्गम पगडंडियों, बीहड़ रास्तों और प्राकृतिक सुन्दरता के बीच पूरी उर्जा और उत्साह के साथ यात्रा आगे बढ़ी और प्रथम दिन माँ नर्मदा मंदिर,अमरकंटक से प्रारंभ होकर यह यात्रा गणेश मंदिर पहाड़, आमडोल, और खपरा खोल होते हुए लमनी तक होगी।

कांवड़ यात्रा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को विधायक भावना बोहरा ने मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक में कबीरधाम जिले से पहुंचे कांवड़ यात्रियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने श्रद्धालुओं को स्वयं भोजन परोसकर सेवा की तथा भजन संध्या में शामिल होकर भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं के साथ समय बिताया। 10 अगस्त को कांवड़ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भावना बोहरा के साथ कबीरधाम जिले से आए हजारों की संख्या में कांवड़ यात्रियों, पंडरिया विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, समाज प्रमुख, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी-कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना की और यात्रा की सफलता के लिए मंगलकामनाएं कीं। वहीं 600 से अधिक कांवड़ यात्री विधायक भावना बोहरा के साथ इस पावन संकल्प यात्रा में सहभागी बने।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “यह यात्रा मेरे लिए केवल कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सेवा-भाव का पवित्र संकल्प है। छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा हमारा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करे, इसी मंगलकामना के साथ हम इस पावन यात्रा पर निकले हैं, जो माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से पूर्ण होगी। छत्तीसगढ़ वासियों और हमारे प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मेरी इस संकल्प यात्रा में सहभागी बनें सभी कांवड़ यात्रियों, भक्तजनों और कबीरधाम जिला एवं पंडरिया विधानसभा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मैं आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से हमें प्रोत्साहित किया। कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक परंपरा में आस्था, तपस्या, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। यह हमें प्रकृति, पर्यावरण और हमारी समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशील बनाती है। हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था, परंपराओं और रीति-रिवाजों से जुड़ी रहें, इस भाव को मजबूत करना भी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

उन्होंने आगे कहा कि इस पावन यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह, भगवान भोलेनाथ के प्रति उनकी अटूट आस्था और सेवा के प्रति समर्पण उन्हें निरंतर ऊर्जा प्रदान कर रहा है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, समृद्धि और विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहूं। एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को मैंने अपना परम कर्तव्य माना है। आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास और आशीर्वाद जताया है, वह मेरे लिए सौभाग्य और नई ऊर्जा का स्रोत है। उसी विश्वास को अपना संबल बनाकर मैं जनसेवा के अपने संकल्पों को पूरी निष्ठा से पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगी। माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रारंभ हुई यह पावन यात्रा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, हमारे प्रदेश की उन्नति निरंतर होती रहे और जन-जन के जीवन में शांति एवं मंगल का वास हो इसी प्रार्थना के साथ हम भोरमदेव की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय जी, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू जी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी, कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी, जनप्रतिनिधि, जिला एवं पंडरिया विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कांवड़ यात्री एवं हजारों की संख्या में शिवभक्त व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260809 WA0038 *नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*
Next Article तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
file 0000000032e48207aaa39810b0a832f6
 छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1710 पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d