BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: *नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
डभरा

*नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*

Basant Ratre
Last updated: August 9, 2026 8:03 pm
Basant Ratre 2 Views
Share
4 Min Read
IMG 20260809 WA0038
SHARE

 

 

सक्ती – जिले के नरियरा स्थित बिजली सब स्टेशन में बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। सब स्टेशन परिसर में करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा होने के कारण वहां पदस्थ कर्मचारियों और ऑपरेटरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि बिजली जैसे संवेदनशील विभाग के सब स्टेशन परिसर में पानी भरे होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक स्थायी समाधान नहीं किए जाने के आरोप लग रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि बारिश होते ही सब स्टेशन परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी कई दिनों तक परिसर में जमा रहता है। ऐसी स्थिति में ऑपरेटरों को लाइन चढ़ाने और उतरने के दौरान पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बिजली उपकरणों के आसपास इस तरह पानी जमा होना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर चिंता का विषय है।

IMG 20260809 WA0040

 

*अधिकारियों को जानकारी, फिर भी समाधान नहीं!*

 

सूत्रों के अनुसार, सब स्टेशन में जलभराव की समस्या से विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके समस्या का स्थायी निराकरण नहीं किया गया। सवाल यह उठता है कि जब विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या की जानकारी है तो फिर अब तक जल निकासी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

 

बारिश से पहले ही बिजली विभाग के अधिकारियों को अपने अधीनस्थ विद्युत केंद्रों और सब स्टेशनों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराने चाहिए थे। लेकिन नरियरा सब स्टेशन की मौजूदा स्थिति विभागीय तैयारी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

 

*बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*

 

सब स्टेशन में पानी भरे होने के बावजूद कर्मचारियों का काम करना किसी संभावित हादसे को न्योता देने जैसा बताया जा रहा है। यदि इसी दौरान कोई विद्युत दुर्घटना होती है और किसी कर्मचारी की जान चली जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?

 

*स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में भी इस स्थिति को लेकर नाराजगी*

 

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी निकासी, नाली निर्माण, गिट्टी-बोल्डर डालकर परिसर का समतलीकरण और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम कर दिए जाएं तो समस्या का समाधान हो सकता है।

 

अब देखना होगा कि नरियरा सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था की खबर सामने आने के बाद बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके का निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हैं या फिर हर वर्ष बारिश के दौरान सामने आने वाली इस समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि विभाग किसी संभावित दुर्घटना का इंतजार कर रहा है या कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई करेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260809 WA0013 scaled इंडक्शन फर्नेस की सुरक्षा पर मंथन, 20 कारखानों के प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड में ‘Safe Induction Furnace Operation’ पर कार्यशाला, सुरक्षित संचालन को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260809 WA0013 scaled
इंडक्शन फर्नेस की सुरक्षा पर मंथन, 20 कारखानों के प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड में ‘Safe Induction Furnace Operation’ पर कार्यशाला, सुरक्षित संचालन को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 9, 2026
सुधार की शुरुआत आज से ही होनी चाहिए, कल बहुत देर हो सकती है
Blog August 8, 2026
आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश जरूरी : वक्ता
राजधानी August 8, 2026
IMG 20260807 WA1016
घरघोड़ा को मिला नया एसडीएम, क्षितिज गुरभेले संभालेंगे प्रशासन की कमान छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की जारी सूची, घरघोड़ा को मिला युवा आईएएस अधिकारी
घरघोडा़ रायगढ़ August 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?