BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ की अनमोल गौतम बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स*        *गर्भ में ही खोया पिता का साया, माँ ने दी हौसलों की उड़ान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ की अनमोल गौतम बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स*        *गर्भ में ही खोया पिता का साया, माँ ने दी हौसलों की उड़ान

Basant Ratre
Last updated: August 5, 2026 9:32 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE

← Back

Thank you for your response. ✨

IMG 20260805 WA0040

रायगढ़ जीवन में परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि हौसले मजबूत हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता की राह जरूर निकलती है। इसकी प्रेरणादायी मिसाल हैं अनमोल गौतम, जिनका चयन लगातार छह माह तक चली चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के बाद एस. व्यास यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स के पद पर हुआ है।अनमोल की सफलता की कहानी सामान्य नहीं, बल्कि संघर्ष, त्याग, संस्कार और अदम्य हौसले की कहानी है। जब अनमोल अपनी मां के गर्भ में मात्र तीन माह की थीं, तभी उनके पिता का असामयिक निधन हो गया। वह अपने पिता का चेहरा तक नहीं देख सकीं। जीवन की शुरुआत से ही पिता के स्नेह और संरक्षण से वंचित अनमोल को उनकी मां ने कभी परिस्थितियों के आगे झुकने नहीं दिया।अनमोल की मां श्रीमती निशा गौतम एक सरकारी शिक्षिका हैं। उन्होंने एक ओर शिक्षक के रूप में बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का दायित्व निभाया, तो दूसरी ओर एक मां के रूप में अपनी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए हर कठिन परिस्थिति का सामना किया। पति के निधन के बाद बेटी की जिम्मेदारी अकेले संभालते हुए उन्होंने न केवल अनमोल की पढ़ाई पर ध्यान दिया, बल्कि उसके खेल और करियर को भी निरंतर प्रोत्साहित किया।

माँ निशा गौतम ने भी समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। अनमोल ने ओ.पी. जिंदल स्कूल से शिक्षा प्राप्त की तथा. एल.एन.आई.पी.ई., ग्वालियर से बी.पी.एड. एवं एम.पी.एड. किया। इसके बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर से पीएच.डी. कर रही है। खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 200 एवं 400 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय में उन्हें लगातार पांच वर्षों तक ‘एथलीट ऑफ द ईयर’ की शील्ड प्राप्त हुई तथा ऑलराउंडर के रूप में भी सम्मानित किया गया।

अनमोल ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। ऑफिशिएटिंग एवं खेल गतिविधियों के लिए उन्होंने रांची, देहरादून, चंडीगढ़ और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर सहभागिता की। खेलो इंडिया के आयोजन में बस्तर में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दीं।अनमोल की इस सफलता में उनके नाना श्री के.के.एस. ठाकुर, नानी, मामा एवं मामी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कठिन समय में परिवार के इन सदस्यों ने मां-बेटी का साथ दिया और अनमोल को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया।अनमोल ने अपनी मां से विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ते रहने का हौसला सीखा। शिक्षा और खेल के प्रति समर्पण, निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें आज इस गौरवपूर्ण मुकाम तक पहुंचाया है। छह माह तक चली चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद प्रतिष्ठित एस. व्यास यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स के पद पर उनका चयन उनके परिश्रम और प्रतिभा का प्रमाण है।यह उपलब्धि केवल अनमोल की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि उस माँ के वर्षों के संघर्ष और त्याग की जीत भी है, जिसने पति के असमय निधन के बाद अपनी बेटी को संभाला, उसे शिक्षा दी, संस्कार दिए और उसके सपनों को उड़ान दी।जिस बेटी ने जन्म से पहले ही अपने पिता को खो दिया, उस बेटी ने आज अपनी मेहनत से ऐसा मुकाम हासिल किया है कि उसकी सफलता उसकी माँ के संघर्षों का सबसे खूबसूरत प्रतिफल बन गई है।

अनमोल गौतम की कहानी यह संदेश देती है कि परिस्थितियां भले ही हमारे साथ न हों, लेकिन यदि परिवार का विश्वास, माँ के संस्कार और स्वयं के भीतर जीतने का जज्बा हो, तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती।अनमोल गौतम की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

← Back

Thank you for your response. ✨

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260805 212026 गर्भ में ही पिता का साया छूटा, माँ ने नहीं टूटने दिए हौसले… आज रायगढ़ की अनमोल बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स
Next Article IMG 20260805 WA0059 प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के सपनों को मिली नई उड़ान, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026
KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d