BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कानून को चुनौती!कथित पशु मालिक से मारपीट और लूट के आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कानून को चुनौती!कथित पशु मालिक से मारपीट और लूट के आरोप

Basant Ratre
Last updated: July 15, 2026 10:56 pm
Basant Ratre 3 Views
Share
2 Min Read
IMG 20260715 181437 scaled
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 35;
SHARE

कुकदुर/कबीरधाम। कुकदूर थाना क्षेत्र में कानून को अपने हाथ में लेने का गंभीर मामला सामने आया है। भैंस मालिक ने थाना कुकदूर में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी दो गर्भवती भैंसों को पिकअप वाहन से ले जाते समय कुछ लोगों ने वाहन रोककर उसके साथ मारपीट की और नकदी छीनकर फरार हो गए।
शिकायत के अनुसार, मुंगेली जिले के ग्राम मानिकपुर निवासी पप्पू मिरी ने अपनी दो गर्भवती भैंसें डिंडौरी जिले के एक व्यक्ति को बेची थीं। 15 जुलाई 2026 की सुबह खरीदार द्वारा पिकअप वाहन से भैंसों को ले जाया जा रहा था। इस दौरान भैंस मालिक भी वाहन के साथ मौजूद था। आरोप है कि कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम लोखान के पास कुछ लोगों ने एक कार से आकर पिकअप को रोक लिया। उन्होंने स्वयं को बजरंग दल और क्राइम ब्रांच से जुड़ा बताते हुए भैंसों के संबंध में पूछताछ शुरू की।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद भैंस मालिक और पिकअप चालक के साथ मारपीट की गई तथा उन्हें कुछ समय तक बंधक बनाकर रखा गया। शिकायत के अनुसार, भैंस मालिक की जेब में रखे 50 हजार रुपये तथा चालक के पास मौजूद 8 हजार रुपये जबरन छीन लिए गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में कुछ लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और लूटी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।
यह घटना एक बार फिर इस बात पर सवाल खड़े करती है कि यदि किसी व्यक्ति को पशु परिवहन पर संदेह हो, तो उसे स्वयं कार्रवाई करने के बजाय पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना देनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति या संगठन को कानून अपने हाथ में लेकर मारपीट, बंधक बनाना या लूटपाट करने का अधिकार नहीं है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260715 WA0003 पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260715 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”
Blog July 15, 2026
IMG20260715132442 scaled
विस्थापन के वर्षों बाद भी नहीं मिला हक, बरौद के परिवारों ने उठाई आवाज एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Blog July 15, 2026
IMG 20260715 WA00051
बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Blog July 15, 2026
IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?