BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”

Basant Ratre
Last updated: July 15, 2026 9:04 pm
Basant Ratre 4 Views
Share
11 Min Read
IMG 20260715 WA0003
SHARE

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने तथा शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की महत्वाकांक्षी पहल “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने बस में निर्मित हाईटेक मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” को रवाना किया जो पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल एवं प्रत्येक शासकीय व शिशु मंदिर विद्यालयों में पहुंचेगी। भावना बोहरा के इस प्रयास के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं विधानसभा अध्यक्ष जी ने सराहना करते हुए बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी।

बस में संचालित इस मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को 5 अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में चरणबद्ध तरीके से 3 से 5 दिनों की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा,जिसके तहत प्रथम चरण में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को बेसिक से लेकर एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से एक वर्ष में 5000 से अधिक सरकारी व सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना, विज्ञान एवं नवाचार के प्रति विद्यार्थियों में रुचि विकसित करना, विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान, क्षमता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना, भविष्य की तकनीकों पर आधारित रोजगार एवं करियर के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना है।

वनांचल और ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों के आधुनिक शिक्षा पर रहेगा फोकस

पंडरिया विधानसभा का अधिकांश क्षेत्र आदिवासी व वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्र है ऐसे में इस पहल से वहां के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों को करीब से जानने व सिखने का एक नया अनुभव और भविष्य के लिए मजबूत आधार मिलेगा। विधायक भावना बोहरा की यह अभिनव पहल ग्रामीण अंचलों के सरकारी विद्यालयों तक अत्याधुनिक मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन और एयरोमॉडलिंग, 3D प्रिंटिंग, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी शिक्षा के बीच तकनीकी अंतर को समाप्त करना तथा सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाना है।

शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने सराहनीय प्रयास : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने विधायक भावना बोहरा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नई शिक्षा व्यवस्था का लक्ष्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करना है। ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ जैसी पहलें इस सोच को धरातल पर साकार करती हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी नए अवसर मिलेंगे। यह पहल पंडरिया विधानसभा के विद्यार्थियों को तकनिकी व आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के साथ ही उनके कौशल व मानसिक विकास एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा समाजहित में किए जा रहे ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं।

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुकरणीय पहल : माननीय डॉ.रमन सिंह जी

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी ने कहा कि भावना दीदी की साइंस पाठशाला केवल एक मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला अभियान है। जब सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी स्वयं ड्रोन उड़ाएंगे, रोबोट संचालित करेंगे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों को व्यवहारिक रूप से सीखेंगे तो उनका कौशल विकास होगा साथ ही उन्हें आने वाले समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने व आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी भी बढ़ेगी जो उनके उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। विधायक भावना बोहरा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल की है, जो निश्चित रूप से पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेगी।

भावना दीदी की साइंस पाठशाला के बारे में जानकारी देते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मेरा हमेशा से यह विश्वास रहा है कि किसी भी समाज, प्रदेश या राष्ट्र की वास्तविक प्रगति उसकी शिक्षा की गुणवत्ता से तय होती है। यदि हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक ज्ञान और नई तकनीकों से जोड़ते हैं, तो हम केवल उनका भविष्य नहीं, बल्कि पूरे समाज,प्रदेश व राष्ट्र का भविष्य सशक्त बनाते हैं। आज दुनिया तेजी से बदल रही है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन, डिजिटल टेक्नोलॉजी और नवाचार आने वाले समय की पहचान बनने जा रहे हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि हमारे ग्रामीण अंचलों के बच्चे भी इन अवसरों से वंचित न रहें। हमारे गाँवों के बच्चों में भी असीम क्षमता है, आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर, उचित मार्गदर्शन और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब के माध्यम से पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक विद्यार्थी, चाहे वह किसी भी शासकीय विद्यालय या दूरस्थ गाँव में पढ़ता हो, उसे भी गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्राप्त हो। शिक्षा ऐसी हो जो केवल परीक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना विकसित करे। भावना दीदी की साइंस पाठशाला इसी सोच का परिणाम है। इसका उद्देश्य केवल नई तकनीक सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर बड़े सपने देखने का साहस जगाना और उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि वे भी भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर, शोधकर्ता और नेतृत्वकर्ता बन सकते हैं।

एक वर्ष में 5000 विद्यार्थियों तक लाभ पहुँचाने का लक्ष्य

भावना बोहरा ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत आगामी एक वर्ष में पंडरिया विधानसभा के लगभग 5000 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक विद्यालय में 5 अनुभवी शिक्षकों द्वारा 3 से 5 दिन का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसमें विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का व्यवहारिक अनुभव मिलेगा। भावना दीदी की साइंस पाठशाला केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा देने का एक दूरदर्शी अभियान है। हमें विश्वास है कि यह पहल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें आत्मविश्वासी, नवाचारी और तकनीकी रूप से सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।शासकीय स्कूल के शिक्षकों के लिए भी जल्द ही एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें उन्हें इन अत्याधुनिक तकनीकों के संचालन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा,जिसके बाद मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को विधानसभा क्षेत्र के शासकीय व शिशु मंदिर विद्यालयों में इसका संचालन शुरू किया जाएगा।

निःशुल्क बस सेवा से 1500 से अधिक बेटियों को मिली उच्च शिक्षा

पंडरिया विधानसभा अंतर्गत दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों निवासरत बेटियां आवागमन के आभाव में अपनी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। ऐसे में उन बेटियों को उच्च शिक्षा मिल सके और वह बिना किसी संकोच के अपने सपनों को पूरा कर सके इसके लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए 10 निःशुल्क बस सेवा का संचालन कर रही हैं। इस सेवा के माध्यम से क्षेत्र की 1500 से अधिक बेटियों को लाभ मिला है। यह बीएस सेवा उन छात्राओं के गाँव और घरों तक पहुँचती है और उन्हें महाविद्यालय से घर आने-जाने के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध करा रहीं हैं जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पा रहीं है तथा उनके परिजनों को भी अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग

पंडरिया विधानसभा के युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों की जानकारी देते हुए भावना बोहरा ने बताया कि हमारे लिए शिक्षा सबसे बड़ा सामाजिक निवेश है। आज यदि हम अपने बच्चों के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व के विकास में निवेश करेंगे, तो आने वाला कल निश्चित रूप से समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का होगा। हमारा संकल्प है कि पंडरिया का कोई भी बच्चा अवसरों के अभाव में पीछे न रह जाए और हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करने के लिए समान अवसर प्राप्त करे। इसी सोच के साथ ही जो बच्चें आर्थिक कारणों व संसाधनों की कमी के चलते प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सक्षम नहीं थे उनके लिए हमने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की जहाँ आज लगभग 250 से अधिक बच्चों को IIT-JEE, NEET और CGPSC की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी सहित पंडरिया विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG20260715132442 scaled विस्थापन के वर्षों बाद भी नहीं मिला हक, बरौद के परिवारों ने उठाई आवाज एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next Article IMG 20260715 181437 scaled कानून को चुनौती!कथित पशु मालिक से मारपीट और लूट के आरोप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260715 181437 scaled
कानून को चुनौती!कथित पशु मालिक से मारपीट और लूट के आरोप
Blog July 15, 2026
IMG20260715132442 scaled
विस्थापन के वर्षों बाद भी नहीं मिला हक, बरौद के परिवारों ने उठाई आवाज एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Blog July 15, 2026
IMG 20260715 WA00051
बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Blog July 15, 2026
IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?