कबीरधाम धान घोटाला कबीरधाम: कथित धान घोटाले की जांच में तेजी आई है. धान उपार्जन केंद्रों से बड़ी मात्रा में धान गायब होने के मामले में अबतक पुलिस 6 एफआईआर दर्ज कर चुकी है. वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय हैं.लोहारा में दबिशशुक्रवार को पुलिस ने लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के निवास और कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस को लगभग 16 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक, कंप्यूटर और कई अहम दस्तावेज मिले.कवर्धा पुलिस का छापा पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया है. अधिकारियों का मानना है कि जब्त किए गए दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड से मामले की जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं.फरार आरोपियों की तलाशकबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि धान घोटाले की जांच पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है. इस मामले में नामजद सभी आरोपियों के घरों और कार्यालयों में आवश्यकतानुसार तलाशी की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.कुल 6 मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें तीन मामले अकेले लोहारा के हैं. आज लोहारा धान उपार्जन केंद्र प्रभारी के घर पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है. करीब 16 लाख कैश और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं. इसमें और लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है. जिन लोगों की भी भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी-धर्मेंद्र सिंह, एसपी कबीरधामजांच में जुटी पुलिसपुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, जिले में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से धान घोटाले से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है. जांच एजेंसियां वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की गहन पड़ताल कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में कई और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं.

