BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : जगदलपुर में महा-रोजगार मेला, 1595 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : जगदलपुर में महा-रोजगार मेला, 1595 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Basant Ratre
Last updated: July 2, 2026 4:26 pm
Basant Ratre 25 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जगदलपुर, 2 जुलाई 2026

बस्तर संभाग के शिक्षित और हुनरमंद बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाकर अपने सपनों को साकार करने का एक शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर (जिला-बस्तर) के तत्वावधान में एक विशाल एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी श्री जय प्रकाश कौशिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवाओं का करियर संवारने के लिए इस मेले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेने पहुंच रही हैं।

इस महा-रोजगार मेले का आयोजन मंगलवार 07 जुलाई को सुबह 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल, जगदलपुर के परिसर में किया जाएगा।

इस आयोजन के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर के 13 प्रमुख नियोजकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1595 रिक्त पदों पर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10 वीं, 12 वीं, स्नातक (ग्रेजुएट) के साथ-साथ डिप्लोमा इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले सभी आवेदक भाग ले सकते हैं।

मेले में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बीमा सखी, टेक्नीशियन, ऑफिस बॉय, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनिंग ऑफिसर, लीगल एडवाइजर, वेल्डर, फायरमैन, नर्सिंग असिस्टेंट, पैकेजिंग स्टाफ, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, होम केयर टेकर, बेबी सीटर, रिलेशनशिप मैनेजर, टेलीकॉलर, कुक, वेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और मैकेनिक जैसे दर्जनों विविध पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।

इसके साथ ही चयनित होने वाले प्रतिभावान उम्मीदवारों को पद और काम के अनुसार 7 हजार रुपए से लेकर 28 हजार रूपए प्रति माह तक का आकर्षक वेतनमान भी प्रदान किया जाएगा।

इस संभाग स्तरीय रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदकों को सबसे पहले विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा।

इसके लिए उम्मीदवारों को विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पदध्स्ंदकपदहैपजमध्त्वरहंतडमसंस्पेज.ंेचग पर जाकर रोजगार मेला में आवेदन करने हेतु इच्छुक लॉगइन करें के विकल्प पर अपना आवेदन दर्ज करना होगा।

जिन आवेदकों ने सफलतापूर्वक ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे मंगलवार 07 जुलाई को नियत समय पर अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियों और उनकी छायाप्रतियों के साथ सीधे साक्षात्कार स्थल पर पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने साथ पहचान के लिए आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना मोबाइल भी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा ताकि मौके पर दस्तावेजी प्रक्रिया को सुगमता से पूरा किया जा सके।

बस्तर संभाग के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने और एक सफल करियर की शुरुआत करने का यह एक बेहतरीन मंच साबित होगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : शासकीय कार्यालयों में अब ‘रीचार्ज’ से चलेगी बिजली
Next Article जगदलपुर : सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए बस्तर जिला प्रशासन मुस्तैद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?