BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुन्द : वन विद्यालय महासमुन्द में 80वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुन्द : वन विद्यालय महासमुन्द में 80वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Basant Ratre
Last updated: July 2, 2026 3:22 pm
Basant Ratre 28 Views
Share
3 Min Read
SHARE

उत्कृष्ट प्रशिक्षु हुए सम्मानित

महासमुन्द, 02 जुलाई 2026

वनरक्षक प्रशिक्षण शाला वन विद्यालय, महासमुंद में 80वें वन रक्षक प्रशिक्षण सत्र (छःमाही) के समापन अवसर पर बुधवार को गरिमामय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक (मा.स.वि.सू.प्रौ.) अटल नगर, नवा रायपुर श्री आलोक कुमार तिवारी तथा अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त श्री मणिवासगन एस. ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षुओं द्वारा आकर्षक परेड एवं अतिथियों को सलामी देने के साथ हुई।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने गरुड़ एवं रुद्राक्ष के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ।

संचालक वन विद्यालय एवं वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय, अनुदेशक श्री निखिल पैकरा, उप वनमंडलाधिकारी श्री गोविंद सिंह तथा जिला यूनियन महासमुन्द के उप प्रबंध संचालक श्री ए.आर. बंजारे ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर संचालक श्री पाण्डेय ने प्रशिक्षण सत्र का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वनरक्षक वनों के संरक्षण एवं प्रबंधन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उन्होंने प्रशिक्षुओं से स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण वानिकी कार्य कर वनों को अधिक उत्पादक बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री मणिवासगन एस. ने कहा कि वनरक्षक वन विभाग की आधारशिला हैं।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ फॉरेस्ट मैनुअल, कार्य आयोजना एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का निरंतर अध्ययन कर वनों के संरक्षण एवं प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने वन प्रबंधन समितियों के साथ नियमित समन्वय एवं मासिक बैठक आयोजित करने पर भी विशेष जोर दिया।समारोह में 80वें प्रशिक्षण सत्र के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। अतिथियों ने सफल प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा विभिन्न वानिकी विषयों एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

प्रशिक्षण के सभी विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले हिमांशु सिन्हा को ऑल ओवर टॉपर की ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर वन विद्यालय के सहायक अनुदेशक, समस्त अधिकारी-कर्मचारी, उप वनमंडलाधिकारी महासमुन्द, जिला यूनियन के उप प्रबंध संचालक, वन परिक्षेत्र अधिकारी तथा वनमंडल कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री पवन चन्द्राकर, प्रबंधक ने किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत
Next Article डायरिया मुक्त जिले के लिए दो माह का विशेष अभियान शुरू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?