BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जांजगीर-चांपा : 1 जुलाई से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) हुआ लागू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जांजगीर-चांपा : 1 जुलाई से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) हुआ लागू

Basant Ratre
Last updated: July 1, 2026 7:36 pm
Basant Ratre 54 Views
Share
2 Min Read
SHARE

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सोनाईडीह में 2 जुलाई को जिला स्तरीय सम्मेलन एवं शुभारंभ कार्यक्रमजांजगीर-चांपा 25 जून 2026भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार

1 जुलाई 2026

से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत सोनाईडीह में जिला स्तरीय सम्मेलन-सह-शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, हितग्राहियों, युवाओं तथा ग्रामीण नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का शुभारंभ, योजना की प्रमुख विशेषताओं पर आधारित प्रचार प्रसार, ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

तो वही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राही एवं श्रमिक केंद्रीय कार्यक्रम से भी जुड़ेंगे।

इसके साथ ही जिले की सभी ग्राम पंचायतों में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरूकता रैलियां, पोस्टर-बैनर, दीवार लेखन एवं अन्य सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक योजना की जानकारी पहुंच सके।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जांजगीर-चांपा, : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next Article जांजगीर-चांपा : वाहन चालक के पदों के लिए कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन 11 एवं 12 जुलाई को
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?