BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: SECL के सर्वे पर ग्रामीणों की दो टूक: “पहले अधिकार, फिर सर्वे”SDM घरघोड़ा को सौंपा विस्तृत ज्ञापन, उस्मान बेग के नेतृत्व में प्रभावित ग्रामीणों की हुंकार; पोरडा–चिमटापानी परियोजना पर बढ़ा विरोध
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

SECL के सर्वे पर ग्रामीणों की दो टूक: “पहले अधिकार, फिर सर्वे”SDM घरघोड़ा को सौंपा विस्तृत ज्ञापन, उस्मान बेग के नेतृत्व में प्रभावित ग्रामीणों की हुंकार; पोरडा–चिमटापानी परियोजना पर बढ़ा विरोध

Basant Ratre
Last updated: July 1, 2026 6:14 pm
Basant Ratre 24 Views
Share
3 Min Read
IMG 20260701 WA0041
SHARE


घरघोड़ा/रायगढ़।
प्रस्तावित पोरडा–चिमटापानी कोल परियोजना को लेकर प्रभावित गांवों में विरोध की शुरुआत हो गई है। पोरडा, कठरापाली, कांटाझरिया, सिंघनपुर, कोनपारा और चिमटापानी के ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायगढ़ एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में SDM और तहसीलदार घरघोड़ा को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार और ग्रामसभा की सहमति पर लिखित निर्णय नहीं होगा, तब तक SECL का कोई सर्वे नहीं होने दिया जाएगा।

1003570837


ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2025 में पोरडा गांव में सर्वे किया गया, लेकिन आज तक परियोजना की वास्तविक स्थिति, प्रभावित परिवारों की सूची, मुआवजा नीति और पुनर्वास योजना सार्वजनिक नहीं की गई। ऐसे में अन्य गांवों में सर्वे शुरू करना ग्रामीणों के साथ अन्याय होगा।

1003570838


ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
भूमि सर्वे से पहले सभी किसानों को बंटांकन एवं राजस्व अभिलेख दुरुस्त कराने का अवसर मिले।
वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार कम से कम चार गुना मुआवजा दिया जाए।

1003570844


प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार मिले तथा आउटसोर्सिंग में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।


पुनर्वास स्थल पर पक्का मकान, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


वनाधिकार दावों के निराकरण से पहले किसी भी प्रकार का भूमि अधिग्रहण या सर्वे न किया जाए।
ग्रामसभा की लिखित सहमति और एमओयू के बिना परियोजना की कोई प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए।
उस्मान बेग ने कहा कि “हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर ग्रामीणों के संवैधानिक अधिकारों का हनन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पहले अधिकारों की गारंटी, फिर परियोजना की प्रक्रिया।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह ज्ञापन केवल आवेदन नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की लड़ाई की पहली संगठित दस्तक है। यदि प्रशासन और SECL ने मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो यह आंदोलन आगे व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।


ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़, SECL प्रबंधन, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।


असरदार सवाल
क्या प्रशासन पहले ग्रामीणों का भरोसा जीतेगा या बिना सहमति के सर्वे की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी?


अब पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन और SECL के अगले फैसले पर टिकी हैं। पोरडा–चिमटापानी परियोजना की राह अब केवल सरकारी प्रक्रिया से नहीं, बल्कि प्रभावित ग्रामीणों के विश्वास और सहमति से तय होगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : बस्तर मुन्ने अभियान के आवेदनों का प्राथमिकता से करें शत-प्रतिशत निराकरण-कलेक्टर ध्रुव
Next Article अम्बिकापुर : जिले में अब तक 54.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कोरबा : डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 03 जुलाई को
Blog July 1, 2026
मुंगेली : सहकारिता के विस्तार और किसानों के हितों को दे प्राथमिकता – कलेक्टर
Blog July 1, 2026
सुकमा : नक्सलियों का खौफ खत्म, अब गांवों में सीना तानकर वर्दी पहनेंगे कोटवार – कलेक्टर
Blog July 1, 2026
दुर्ग: पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
Blog July 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?