BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: 20 सदस्यीय अपनी वर्किंग टीम के साथ आनंद सिंह आज गिरौदपूरी धाम हुवे रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

20 सदस्यीय अपनी वर्किंग टीम के साथ आनंद सिंह आज गिरौदपूरी धाम हुवे रवाना

Basant Ratre
Last updated: September 26, 2024 5:43 pm
Basant Ratre 163 Views
Share
4 Min Read
SHARE

न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी ने आनंद सिंह को दी बड़ी ज़िम्मेदारी

कवर्धा। प्रदेश में लगातार बढ़ते व अनियंत्रित अपराध, अराजकता तथा भाजपा शासन की विफलताओं पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में सामाजिक समरसता लाने, प्रदेशवासियों को भय और आतंक से मुक्ति दिलाने तथा प्रदेश में पुन: शांति व्यवस्था कायम करने की मंशा से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ नेता, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस के सभीं विंग के संयुक्त मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्य में यह छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। कबीरधाम जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि इस यात्रा की रूपरेखा, संचालन तथा क्रियान्वयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जो कोर टीम गठित की है उसमें जिले की विधानसभा पंडरिया के युवा नेता व जनसेवक आनंद सिंह को भी शामिल किया है। जानकारी के मुताबिक आनंद सिंह अपनी 20 सदस्यीय वर्किंग टीम के साथ इस यात्रा की तैयारियों के लिए गुरूवार को एक दिन पहले ही गिरौदपूरी धाम के लिए रवाना भी हो चुके हैं और प्रदेश अध्यक्ष श्री बैज के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यात्रा की तैयारियों में जुट गए है।

आज गिरौदपुरी धाम से शुरू होगी कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा

जानकारी के अनुसार 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का शुभारंभ 27 अक्टूबर को गिरौदपुरी से की जाएगी और इसका समापन सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को रायपुर में किया जाएगा।

125 किलो मीटर की होगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 सितम्बर को गिरौदपुरी धाम से प्रारंभ होकर पहले दिन ग्राम अमोदी, छाछी, डोंगरीडीह से कसडोह पहुंचेगी। दूसरे दिन की यात्रा कसडोह के महामाया मंदिर लवन से प्रारंभ होकर कुम्हारी, सलोनी होते हुए रोहांसी पहुंचेगी। तीसरे दिन की यात्रा रोहांसी से प्रारंभ होकर ओड़ान, लटेरा, खतोरा पहुंचेगी। चौथे दिन की यात्रा भैसा, राईस मिल माठ, माठ, मुरा मोड़ से होते हुए सारागांव पहुंचेगी। पांचवे दिन की यात्रा सारागांव से प्रारंभ होकर तर्रामोड़, सेमरिया होते हुए सड्डू पहुंचेगी। वहीं यात्रा के अंतिम दिन सड्डू से यात्रा प्रारंभ होकर मोवाथाना, लोधीपारा, पंडरी, शास्त्री चौक होते हुए मोतीबाग पहुंचेगी जहां एक विशाल जनसभा के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा।

कबीरधाम जिले से शामिल होंगे सैकड़ों कांग्रेसी

Screenshot 2024 09 26 17 25 49 33

कबीरधाम जिले के कांग्रेस युवा नेता व जनसेवक आनंद सिंह ने बताया कि इस यात्रा में कबीरधाम जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले के सभी ब्लाक अध्यक्षों को यात्रा में शामिल होने का आव्हान किया है। जो यात्रा की अलग-अलग तिथियों में पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इस छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेशवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20240926 WA0015 एम्स रायपुर में आउटसोर्स हॉस्पिटल अटेंडेंट द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर किया जा रहा है हड़ताल।
Next Article IMG 20240926 WA0020 पीएमश्री नटवर इंग्लिश स्कूल @रायगढ़ में विकास खंड नोडल अधिकारी डी पी पटेल सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के निर्देशन में संपन्न हुआ विकासखंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी बाल विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटक प्रतियोगिता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

7 9 scaled
💥👉जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश ⚡जर्जर स्कूल भवन, शिक्षकों की कमी, तेंदूपत्ता भुगतान और पीएम आवास जैसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश
Blog July 14, 2026
IMG 20260713 WA0013
💥👉मेड़ के झगड़े ने ली जान, 48 घंटे में खुला जुनवानी हत्याकांड का राज ⚡भटगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, पुरानी रंजिश ने खेला खूनी खेल; आरोपी सलाखों के पीछे
Blog July 14, 2026
IMG 20260713 WA0005
विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति, श्रमिकों की सुविधा और राजस्व के लंबित प्रकरणों के विषय में किया प्रश्न
Blog July 13, 2026
2 9 scaled
💥👉रायगढ़ में तंबाकू के खिलाफ बड़ा अभियान, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश; स्कूलों के 100 मीटर दायरे में बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई
Blog July 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?