रायगढ़, 24 अप्रैल 2026।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने और गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोईंग और पुसौर विकासखंड में औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की नब्ज टटोल दी। निरीक्षण के दौरान हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण को लेकर विशेष सख्ती दिखाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैंकरा और डॉ. कल्याणी पटेल की संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्रों तक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। ओपीडी, गर्भवती महिला वार्ड और अन्य सेवाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
👉 निरीक्षण में क्या रहा खास:
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी के निर्देश
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर
एनीमिक गर्भवती माताओं की नियमित जांच और पोषण पर फोकस
हर महीने 25 तारीख को संभावित प्रसव सूची सार्वजनिक करने का आदेश
टीम ने बनोरा, जामगांव, औरदा, कुसमुरा और कोड़ातरई सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही एचपीवी टीकाकरण, टीबी उन्मूलन, पोर्टल एंट्री और फील्ड मॉनिटरिंग जैसे अहम पहलुओं की भी समीक्षा की गई।
⚠️ सख्त चेतावनी:
सीएमएचओ ने साफ कहा—काम में लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जिम्मेदारी से काम नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है।
👉 संदेश साफ है:
अब स्वास्थ्य सेवाओं में ढिलाई नहीं चलेगी—मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
