BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की

Basant Ratre
Last updated: April 13, 2026 10:41 pm
Basant Ratre 57 Views
Share
3 Min Read
IMG 20260413 WA0012 scaled
SHARE

आज कुंआ-बिपतरा स्थित जानकीवन धाम में आयोजित भव्य शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्री राजेश अग्रवाल जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों ने उनका भव्य व आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा हमारी पहचान है। जानकीवन धाम जैसे पवित्र स्थल न केवल श्रद्धा के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रतीक भी हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमारी सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज यहाँ उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा प्राप्त स्नेह के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूँ। यह मंदिर आने वाले समय में हमारे छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख धार्मिक स्थल के साथ ही युवा पीढ़ी के लिए हमारी सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्थापित होगा।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जानकीवन धाम का यह आयोजन हमारी सनातन संस्कृति की गहराई और समाज की एकजुटता का उदाहरण है। इस भव्य आयोजन के लिए जानकीवन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई। क्षेत्र के विकास, संस्कृति के संरक्षण और जनता की सेवा के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज कुंआ-बिपतरा स्थित जानकीवन धाम में आयोजित विशाल शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ के पावन अवसर पर सम्मिलित होना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। ऐसे पवित्र आयोजन न केवल हमारी आस्था को और सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। सनातन संस्कृति हमारी पहचान है, हमारी परंपराओं की आत्मा है। यह आयोजन हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भावना बोहरा ने कहा कि इस प्रकार के भव्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कारों और सनातन संस्कृति की गहराई से जुड़ने का अवसर मिलता है। डबल इंजन भाजपा सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चाहे वह धार्मिक स्थलों का विकास हो, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण हो या समाज में आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मैं इस भव्य आयोजन के सफल आयोजन हेतु आयोजक समिति, श्रद्धालुओं और समस्त ग्रामवासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, एकता और आस्था की शक्ति को और भी प्रबल करते हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260413 WA0027 scaled मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Next Article spiral null 1776303942735 💥👉किरोड़ीमल नगर में इतिहास रचा गया: बाबा साहब की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026
17
बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त  शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए
रायगढ़ August 2, 2026
3 11
शिक्षा का अर्थ सिर्फ डिग्री नहीं, समाज के लिए जीने का संकल्प: राज्यपाल रमेन डेकाओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 84 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Blog August 1, 2026
IMG 20260801 133346
घरघोड़ा के AK Cinemas में छत्तीसगढ़ी फिल्म “जान लेबे का” की धमाकेदार एंट्री, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह
Blog August 1, 2026

Categories

  • Blog
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?