BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सरगुजा : विकास का ‘कमीशन मॉडल’: बिल पास कराने के लिए क्या अब आत्मदाह की डिग्री चाहिए?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सरगुजा : विकास का ‘कमीशन मॉडल’: बिल पास कराने के लिए क्या अब आत्मदाह की डिग्री चाहिए?…

Basant Ratre
Last updated: March 28, 2026 4:13 pm
Basant Ratre 118 Views
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20260328 WA0005

अंबिकापुर। सरगुजा में ‘जल जीवन मिशन’ का एक ऐसा ‘चमत्कारी’ रूप सामने आया है, जहाँ लोगों के घरों में पानी तो पहुँच गया है, लेकिन उस पानी को पहुँचाने वाले ठेकेदार के घर में ‘चूल्हा’ बुझने की नौबत आ गई है। सिस्टम की ऐसी “ईमानदारी” देखिए कि साल भर पहले काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदार का भुगतान फाइलों के नीचे दबे ‘कमीशन’ के इंतजार में दम तोड़ रहा है।

अब हालात यह हैं कि ठेकेदार रजनीकांत अग्रवाल ने विकास की इस ‘बहती गंगा’ में हाथ धोने के बजाय, खुद को आग के हवाले करने का फैसला कर लिया है।

विकास का ‘कमीशन’ मॉडल : पहले हफ्ता, फिर भुगतान?

– कहानी बड़ी फिल्मी है, लेकिन किरदार असली और सरकारी हैं।

ठेकेदार का आरोप है कि उन्होंने 65 लाख का पसीना बहाया, लेकिन विभाग ने सिर्फ 22 लाख का ‘मरहम’ लगाया। बाकी के 43 लाख रुपये पीएचई (PHE) के सब इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह की मेज की दराज और ठेकेदार की ईमानदारी के बीच फंसे हुए हैं।

आरोप है कि इंजीनियर साहब को ‘विकास’ में अपना हिस्सा चाहिए। जब तक कमीशन की ‘पाइपलाइन’ क्लियर नहीं होगी, तब तक बिल पास होना नामुमकिन है।

यह जल जीवन मिशन है जनाब, यहाँ प्यास बुझाने के लिए सिर्फ पानी नहीं, ‘पॉकेट’ भी देखनी पड़ती है।

सरकारी विडंबना : पानी सप्लाई चालू, लेकिन बिल ‘कोमा’ में  विभागीय कार्यकुशलता की दाद देनी होगी!

लखनपुर के जुड़वानी में पानी की टंकी खड़ी है, पाइप बिछ चुके हैं, नल से जल टपक रहा है और पिछले 6 महीने से गांव वाले मजे से पानी पी रहे हैं। लेकिन कागजों में शायद यह काम अभी ‘अदृश्य’ है।> “साहब, टंकी से पानी तो निकल रहा है, पर फाइलों से पैसा नहीं निकल रहा। शायद अधिकारियों को डर है कि कहीं बिना कमीशन के भुगतान कर दिया तो विभाग की ‘पुरानी परंपरा’ को ठेस न पहुँच जाए।”

30 मार्च : आत्मदाह का अल्टीमेटम या सिस्टम का तमाशा? – परेशान ठेकेदार ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। 30 मार्च दोपहर 1 बजे का समय तय है और पीएचई कार्यालय का गेट ‘रंगमंच’। अगर भुगतान नहीं हुआ, तो ठेकेदार खुद को आग लगा लेगा।

इधर, कलेक्टर अजीत वसंत ने ‘जांच’ का वही पुराना और घिसा-पिटा हथियार निकाल लिया है। कारण बताओ नोटिस जारी हो रहे हैं, ईई (EE) साहब को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

अब देखना यह है कि क्या यह जांच 30 मार्च से पहले पूरी होती है, या फिर हमेशा की तरह प्रशासन तभी जागेगा जब धुआं उठेगा?> व्यंग्य बाण : जल जीवन मिशन का नारा है – ‘हर घर जल’ पर सरगुजा का नया नारा लगता है- ‘हर बिल पर दलदल और इंजीनियर का मंगल’।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article पंचायत के ‘पक्के’ काम या कागजी खेल? मुडाबहला में 15वें वित्त आयोग के खर्चों पर RTI की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’…
Next Article IMG 20260328 WA0027 लैलूंगा में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति, नेताम परिवार के विवाह समारोह में बढ़ाया मान-सम्मान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026
7 9 scaled
💥👉जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश ⚡जर्जर स्कूल भवन, शिक्षकों की कमी, तेंदूपत्ता भुगतान और पीएम आवास जैसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश
Blog July 14, 2026
IMG 20260713 WA0013
💥👉मेड़ के झगड़े ने ली जान, 48 घंटे में खुला जुनवानी हत्याकांड का राज ⚡भटगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, पुरानी रंजिश ने खेला खूनी खेल; आरोपी सलाखों के पीछे
Blog July 14, 2026
IMG 20260713 WA0005
विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति, श्रमिकों की सुविधा और राजस्व के लंबित प्रकरणों के विषय में किया प्रश्न
Blog July 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?