BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: हसौद क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों का गोरखधंधा, इलाज के नाम पर गरीबों से की जा रही मनमानी वसूली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

हसौद क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों का गोरखधंधा, इलाज के नाम पर गरीबों से की जा रही मनमानी वसूली

Basant Ratre
Last updated: March 11, 2026 10:21 am
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20260311 WA0000

हसौद (सक्ती)।

सक्ती जिले के हसौद क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों, अवैध क्लिनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों का गोरखधंधा लगातार फैलता जा रहा है। बिना मान्यता और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित हो रहे ये निजी अस्पताल गरीब और ग्रामीण लोगों की जान से तो खिलवाड़ कर ही रहे हैं, साथ ही इलाज के नाम पर उनसे मनमानी और अत्यधिक राशि वसूल कर आर्थिक शोषण भी कर रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कई निजी अस्पताल और क्लिनिक नर्सिंग होम एक्ट के तहत आवश्यक पंजीकरण, डॉक्टरों की वैध डिग्री, प्रशिक्षित स्टाफ और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के बिना ही संचालित किए जा रहे हैं।

इन अस्पतालों में न तो इलाज की कोई रेट लिस्ट प्रदर्शित की गई है और न ही शुल्क का कोई निर्धारित मानक अपनाया जा रहा है। मरीजों से बीमारी की गंभीरता बताकर हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि गरीब मरीजों को मामूली इलाज के नाम पर भी बड़ी रकम का बिल थमा दिया जाता है, जबकि कई मामलों में बिना उचित जांच और योग्य डॉक्टर के इलाज किया जा रहा है।

IMG 20260311 WA0001

शिकायतें सामने आने के बाद जब जिला स्तर के अधिकारी जांच के लिए पहुंचते हैं, तो कार्रवाई के बजाय केवल औपचारिकता निभाई जाती है और कथित तौर पर लेन-देन कर मामलों को दबा दिया जाता है।

हसौद क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा इस मुद्दे को उजागर किए जाने के बाद अधिकारियों की दबिश जरूर हुई, लेकिन अब तक किसी फर्जी अस्पताल या झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पूरा गोरखधंधा पिछले कई वर्षों से चल रहा है, जिसमें अस्पताल संचालकों, फर्जी डॉक्टरों और कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की सांठगांठ की आशंका जताई जा रही है।

अब क्षेत्र की जनता मांग कर रही है कि प्रशासन तत्काल सभी निजी अस्पतालों और क्लिनिकों की निष्पक्ष जांच कर अवैध रूप से संचालित संस्थानों को सील करे और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260311 WA0007 💥💥👉प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार मुकडेगा में 12 और तमनार में 13 मार्च को आयोजित होंगे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर👉आम नागरिक अपनी मांगों और शिकायतों से संबंधित प्रस्तुत कर सकेंगे आवेदन 👉जिला स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद, होगा त्वरित निराकरण
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d