
अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के दिए निर्देशपीएम सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करें:-कलेक्टर
बलरामपुर, 09 मार्च 2026/संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने आगामी समाधान शिविर के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक आवेदक की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें।
ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीएम जनमन आवास की प्रगति की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पंजीयन की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खाद एवं बीज के भंडारण, वितरण तथा उपलब्धता की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को खाद-बीज का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
