BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में विधायक भावना बोहरा ने किया महिलाओं का अभिनंदन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में विधायक भावना बोहरा ने किया महिलाओं का अभिनंदन

Basant Ratre
Last updated: March 9, 2026 5:16 pm
Basant Ratre
Share
7 Min Read
IMG 20260309 WA0010 scaled
SHARE

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, आत्मसम्मान और समाज निर्माण में उनके योगदान को नमन करने का अवसर है : भावना बोहरा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मुख्य आतिथ्य में बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया और उन्होंने प्रदेश की नारी शक्तियों को संबोधित किया। इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जो केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा योजनाओं की लाभार्थी बहनों को विधायक भावना बोहरा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, आत्मसम्मान और समाज निर्माण में उनके योगदान को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं। छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रु. की आर्थिक सहायता मिल रही है। इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक मजबूती में उनकी भूमिका और अधिक सशक्त हुई है।

उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा में कोई बाधा न आये इसके लिए हमने प्रयास करते हुए महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बसों का संचालन कर रहें हैं जिसके माध्यम से 1000 छात्राओं को लाभान्वित करने के अपने लक्ष्य को हम जल्द ही प्राप्त करेंगे। इस बस सेवा से बेटियों को महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। प्रातिभावान बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की भी शुरुआत हमने की है जहां 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को CGPSC, NEET और IIT-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उन्हें निःशुल्क कोचिंग मिल रही है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन करने नारी सम्मान अलंकरण समारोह, घर की मुखिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हेतु निःशुल्क सिलाई मशीन का वितरण कर हमने पंडरिया विधानसभा की माताओं,बहनों और बेटियों की शिक्षा, सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं जिनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं नमो ड्रोन दीदी योजना के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान की जा रही हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है, जिससे उन्हें धुएं से मुक्ति मिली है। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से महिलाओं के नाम से पक्के घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिली है। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं और पहलें संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर महिला आत्मनिर्भर बने, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो तथा विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाए। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास की भागीदार मानते हुए योजनाएं बना रही है। आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुरक्षा, आवास, रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण जैसी पहलें महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल परिवार की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, कृषि, उद्यम, तकनीक और नेतृत्व के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा। पंडरिया विधानसभा में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र और प्रदेश के विकास को नई गति मिल रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री रोशन दुबे जी, जिला मंत्री श्री राघवेंद्र साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्री नरेश साहू जी, श्री राजेंद्र साहू जी, मंडल महामंत्री श्री धरमपाल कौशिक जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजकुमारी साहू जी, श्री महेंद्र धृतलहरे जी, पांडातराई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी जी, सहसपुर लोहारा जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह जी, श्री संतोष वैष्णव जी, श्री बसंत बोहरा जी, श्री तिलक सेन जी, श्री प्रदीप गोस्वामी जी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : सनावल जलाशय योजना के कार्य के लिए 3.97 करोड़ रुपए स्वीकृत
Next Article बिलासपुर : सिम्स का जन औषधि केंद्र राज्य में सर्वश्रेष्ठ घोषित, प्रोत्साहन कार्यक्रम सम्पन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260926 WA0041
बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया
रायपुर छत्तीसगढ़ September 28, 2026
IMG 20260927 WA0039
महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी* *सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों में किया जा रहा शिफ्ट, अन्य तटीय क्षेत्रों में भी प्रशासन अलर्ट
रायगढ़ छत्तीसगढ़ September 27, 2026
IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d