BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रहंगी में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों परकलेक्टर और एसएसपी ने किया विस्तृत निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रहंगी में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों परकलेक्टर और एसएसपी ने किया विस्तृत निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Basant Ratre
Last updated: February 26, 2026 2:02 pm
Basant Ratre 46 Views
Share
2 Min Read
IMG 20260226 WA0037
SHARE

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

बिलासपुर संभाग

बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रहंगी में 28 फरवरी को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल का जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में विष्णुदेव साय रहंगी के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत किसानों को धान खरीदी के अंतर की प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के करोड़ों रुपये की लागत से पूर्ण विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य सभामंच, सांस्कृतिक मंच, विभागीय स्टॉल, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों की बैठक व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग, हेलीपैड एवं सुरक्षा प्रबंधन के लिए स्थल चिन्हांकित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खेल मैदान के समीप ही अस्थायी हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा, ताकि मुख्यमंत्री का आगमन एवं प्रस्थान सुचारू रूप से संपन्न हो सके।अधिकारियों ने प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने की रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियंत्रण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने, प्रवेश एवं निकास मार्गों को सुव्यवस्थित रखने तथा भीड़ प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260226 WA0012 खाकी पर कलंक : मासूम की मौत का ‘सौदा’ करने वाले SI और ASI गिरफ्तार
Next Article IMG 20260226 WA0006 विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260226 WA0006
विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न
Blog February 26, 2026
IMG 20260226 WA0012
खाकी पर कलंक : मासूम की मौत का ‘सौदा’ करने वाले SI और ASI गिरफ्तार
Blog February 26, 2026
IMG 20260226 095154 scaled
रायगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , एसएसपी शशि मोहन सिंह के आदेश से 11 थाना प्रभारियों के तबादले
Blog February 26, 2026
IMG 20260225 WA0007
विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में नल जल योजना, स्थनीय रोजगार एवं उद्योग व महिला श्रमिकों के हित का उठाया मुद्दा
Blog February 25, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?