BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: कलेक्टर का सख्त संदेश—एक भी व्यक्ति न छूटे, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: कलेक्टर का सख्त संदेश—एक भी व्यक्ति न छूटे, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

Basant Ratre
Last updated: February 25, 2026 7:47 am
Basant Ratre 29 Views
Share
3 Min Read
1 3
SHARE


रायगढ़, 24 फरवरी 2026।
जनगणना-2027 के सफल और त्रुटिरहित क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई।

इसमें जनगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी, प्रशासनिक एवं विधिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

1002218270


कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की आधारशिला है।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने और मैदानी कार्य में पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि एक भी व्यक्ति या परिवार गणना से वंचित नहीं रहना चाहिए, क्योंकि अधूरी जानकारी विकास की दिशा को प्रभावित कर सकती है।
1 से 30 मई 2026 तक होगा मकान सूचीकरण
प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न होगी।

1002218273


पहले चरण में 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक भवन और मकान का पूर्णतः डिजिटल माध्यम से सूचीकरण होगा।
दूसरे चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं अन्य आवश्यक जानकारियां संकलित की जाएंगी।


पूरी प्रक्रिया रहेगी डिजिटल
राज्य मास्टर ट्रेनर अशोक मिश्रा, कैलाश चन्द्र पण्डा एवं शेष प्रसाद पण्डा ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि इस बार संपूर्ण प्रक्रिया जनगणना प्रबंधन पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित होगी। इससे डेटा की शुद्धता, पारदर्शिता और त्वरित विश्लेषण सुनिश्चित होगा।


जनगणना निदेशालय द्वारा तहसीलवार सॉफ्ट फाइल उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक राजस्व ग्राम और नगरीय क्षेत्र को सत्यापित मानचित्र के अनुरूप दर्शाया गया है। तहसील स्तर पर सूक्ष्म जांच कर आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।


डेटा सुरक्षा और नैतिकता पर विशेष जोर
प्रशिक्षण में सपोर्टिव सुपरविजन, स्व-गणना प्रक्रिया, उत्तरदाता की भूमिका, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के दायित्व, डेटा गोपनीयता, मोबाइल एवं वेब एप संबंधी तकनीकी समाधान, समय-सीमा का पालन और जनशक्ति प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।


अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


जनजागरूकता पर रहेगा फोकस
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आम नागरिकों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए और सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना की सफलता सूक्ष्म योजना, प्रभावी समन्वय और सटीक क्रियान्वयन पर निर्भर करती है।


जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन की तैयारियां अब मिशन मोड में हैं—लक्ष्य साफ है, शत-प्रतिशत गणना और पूर्ण डिजिटल पारदर्शिता।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG202511241632182 बजट 2026: कागज़ी विकास की चमक, ज़मीनी सच्चाई में अंधेरा” — टीएस सिंह देव का तंज
Next Article IMG 20260224 WA0027 एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म में से एक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक निवेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260224 WA0027
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म में से एक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक निवेश
Blog February 25, 2026
IMG202511241632182
बजट 2026: कागज़ी विकास की चमक, ज़मीनी सच्चाई में अंधेरा” — टीएस सिंह देव का तंज
Blog February 25, 2026
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की
Blog February 24, 2026
राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय में मरीजों का करें गुणवत्तापूर्ण उपचार : कलेक्टर
Blog February 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?