गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 फरवरी 2026

अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 33 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का परीक्षण कर निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ।
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन नहीं मिलने, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, सीमांकन, बटांकन, फौती नामांतरण, आवास किश्त, बकाया भुगतान, अनुदान दिलाने, निराश्रित पेंशन भुगतान, ऐनीकट में सुधार आदि से संबंधित आवेदन शामिल है।
