BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन

Basant Ratre
Last updated: February 21, 2026 6:37 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE

एसआईआर के बाद जिले में 04 हजार 909 मतदाताओं की वृद्धिअंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में 05 लाख 40 हजार 273 मतदाताराजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां वितरित

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 फरवरी 2026

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कांकेर जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया।

राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीने तक लगातार चले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संचालन के बाद आज शनिवार को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार कांकेर जिले की कुल मतदाता 05 लाख 40 हजार 273 हो गई है। एसआईआर पश्चात 04 हजार 909 मतदाताओं की वृद्धि हुई हैं।

मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने या मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने से संबंधित दावे और आपत्तियां 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी .2026 के बीच प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त दावे, आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनधिनियों की आज बैठक लेकर विधानसभावार अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों की जानकारी देते हुए

बताया कि अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 68 हजार 225 मतदाता, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र 01 लाख 96 हजार 151 मतदाता और कांकेर विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 75 हजार 897 मतदाता हैं,

इस प्रकार जिले के कुल मतदाता 05 लाख 40 हजार 273 है। एसआईआर के दौरान अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2808 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए तथा 1506 मदताओं के नाम काटे गए।

इस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र में 1302 मतदाताओं की वृद्धि हुई, वही भानुप्रतापुर विधानसभा क्षेत्र में 2224 मतदाताओं के नाम जोड़े गए और 488 मतदाताओं के नाम काटे गए, इस प्रकार कुल 1736 मदताओं की वृद्धि हुई।

कांकेर विधानसभा क्षेत्र में 2048 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जोड़े गए और 177 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में काटे गए। इस प्रकार 1871 मतदाताओं की वृद्धि हुई। इस प्रकार कांकेर जिले में 7080 मतदाताओं के नाम जोड़े तथा 2171 के नाम काटे गए।

इस प्रकार जिले में कुल 4909 मतदाताओं की वृद्धि हुई। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कलेक्टर द्वारा मतदाता सूची के प्रतियां भी प्रदाय की गई।

उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरकर उसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि 01 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवा भी प्रपत्र संख्या-6 भरकर भविष्य में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

जिले के नागरिक समय-समय पर होने वाले आवश्यक संशोधनों के अनुसार प्रपत्र 6, 7 और 8 भी भर सकेंगे। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि एसआईआर के दौरान आगामी अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2026 के संदर्भ में भावी मतदाताओं से आवेदन प्रपत्र-6 में प्राप्त किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिले के सभी नागरिकोंं और राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, साथ ही निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को बधाई दी है।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री यासिन करानी एवं उदय प्रकाश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रदीप जायसवाल, बहुजन समाज पार्टी से श्री अमोल बेदरकर एवं तिलक मरकाम तथा आम आदमी पार्टी से अर्जुन सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुर्रे तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा
Next Article गरियाबंद : जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर ने दसवीं बोर्ड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026
IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
file 0000000032e48207aaa39810b0a832f6
 छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1710 पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d