BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न

Basant Ratre
Last updated: February 21, 2026 8:20 am
Basant Ratre 51 Views
Share
2 Min Read
IMG 20260221 WA0014
SHARE



घरघोड़ा, रायगढ़। एनटीपीसी की तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना से प्रभावित 8 गांवों के ग्रामीणों, जिला प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन के बीच शुक्रवार को घरघोड़ा में महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

1002170878

बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने की। इस दौरान तहसीलदार घरघोड़ा, थाना प्रभारी सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में प्रभावित ग्रामवासियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। रोजगार, पुनर्वास, मुआवजा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन और प्रबंधन ने गंभीरता दिखाई। सहमति बनी कि एनटीपीसी से जुड़ी ठेका कंपनियों में स्थानीय एवं प्रभावित परिवारों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए संबंधित कंपनियों के साथ पृथक बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

1002170884


पुनर्वास आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रभावित गांवों में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन शिविरों में पटवारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि दस्तावेजी प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का मौके पर ही निराकरण किया जा सके।

1002170877


तेंदूपत्ता से जुड़े प्रकरण में ग्रामीणों को शासन अथवा न्यायालय में ज्ञापन प्रस्तुत करने हेतु वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। साथ ही लंबित पुनर्वास मुआवजा प्रकरणों की जांच में तेजी लाने और प्रभावित गांवों में अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन प्रशासन एवं प्रबंधन द्वारा दिया गया।


बैठक में बनी सहमति के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामवासियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। प्रशासन ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना ही सर्वोत्तम मार्ग है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260221 WA0001 “जनसेवा का सशक्त उदाहरण: South Eastern Coalfields Limited–एवं NTPC तलईपल्ली की सौगात से घरघोड़ा अस्पताल की बदलेगी तस्वीर
Next Article ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260408 WA0021
💥👉घरघोड़ा में साइबर सुरक्षा की अलख, ‘खौफ’ फिल्म का मुफ्त प्रदर्शन 10 अप्रैल को AK सिनेमा में
Blog April 8, 2026
IMG 20260408 144421
💥👉छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री ऑफिस के समय में बड़ा बदलाव, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का नया नियम लागू
Blog April 8, 2026
IMG 20260408 WA0009
💥👉कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा
Blog April 8, 2026
spiral null 1775560923923
घरघोड़ा में बढ़ती बेरोजगारी पर युवा संगठन ने उठाई आवाज, रोजगार दिलाने प्रशासन से की मांग
Blog April 7, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?