BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : बिहान समूह की अनूठी पहल : प्राकृतिक हर्बल गुलाल से सुरक्षित और रंगीन होगी होली त्यौहार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : बिहान समूह की अनूठी पहल : प्राकृतिक हर्बल गुलाल से सुरक्षित और रंगीन होगी होली त्यौहार

Basant Ratre
Last updated: February 20, 2026 4:11 pm
Basant Ratre 40 Views
Share
2 Min Read
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 फरवरी 2026

होली के पर्व को इस बार जिले में खास और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है।

पेंड्रा विकासखंड के पतगंवा गांव की लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं रसायनमुक्त हर्बल गुलाल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण पेश कर रही हैं।

बिहान योजना से जुड़ी इन महिलाओं द्वारा पालक भाजी, चुकंदर के रस, गेंदे के फूल तथा अन्य प्राकृतिक फूलों से रंग निकालकर आकर्षक और पूरी तरह केमिकल मुक्त गुलाल तैयार किया जा रहा है। यह हर्बल गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी है,

जिससे होली के दौरान होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव संभव होगा।

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के कुशल मार्ग दर्शन में समूह की महिलाएं सतत रूप से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक लगभग एक क्विंटल हर्बल गुलाल का उत्पादन किया जा चुका है।

बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इस पहल से जहां लोगों को सुरक्षित और प्राकृतिक रंग उपलब्ध हो रहे हैं, वहीं महिलाओं को अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम भी मिल रहा है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने बताया कि बिहान समूह की महिलाएं जिले में विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।

उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहार पर हर्बल गुलाल का निर्माण न केवल स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मजबूती का भी सशक्त उदाहरण है।

आगामी मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हर्बल गुलाल का स्टॉल लगाकर बिक्री की जाएगी, जिससे टीएल बैठक में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी अधिक से अधिक खरीदी कर सकें। इसके साथ ही बिहान मार्ट में भी यह हर्बल गुलाल आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Next Article जगदलपुर : शासन को नई दिशा-बस्तर संभाग में आईगॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000254c8207908300e83348e770
रायगढ़ में अब किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य बिना वेरिफिकेशन मकान किराये पर दिया तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर के सख्त आदेश से मकान मालिकों में हलचल
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0003
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0022
कोरेक्स के सहारे ‘नशे का कारोबार’, लेकिन सरिया पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा हिसाब!103 बोतल कोरेक्स, कार-बाइक और मोबाइल जब्त, तीन तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे
Blog July 25, 2026
IMG 20260724 WA0020
46 बेटियों को मिली उड़ान: रायकेरा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में साइकिल वितरण, खुशी से खिले छात्राओं के चेहरे
Blog July 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?