BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मोहला : सीजीपीएससी ने जारी किए दिशा-निर्देश, परीक्षा से 15 मिनट पहले बंद होगा गेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मोहला : सीजीपीएससी ने जारी किए दिशा-निर्देश, परीक्षा से 15 मिनट पहले बंद होगा गेट

Basant Ratre
Last updated: February 20, 2026 2:17 pm
Basant Ratre 57 Views
Share
3 Min Read
SHARE

निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व पहुंचना होगा केंद्र, कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की होगी फ्रिस्किंग

मोहला 20 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आगामी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आयोग के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की मैनुअल एवं मेटल डिटेक्टर से तलाशी फ्रिस्किंग की जाएगी।

महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा तथा पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी।

परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने निर्धारित समय से पहले केंद्र में प्रवेश कर लिया होगा, उन्हें ही परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति मिलेगी।

आयोग ने परीक्षा कक्ष में अनुचित साधनों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अभ्यर्थी अपने साथ कोई भी कोरा या लिखा हुआ कागज, डिजिटल डायरी, पुस्तक, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या मैकेनिकल घड़ी, आईटी गैजेट्स, ब्लूटूथ डिवाइस, पेजर, कैलकुलेटर, मोटे सोल या ऊंची हील वाले जूते, किसी प्रकार के चश्मे, गॉगल्स या डिजिटल ग्लासेस नहीं ला सकेंगे।

अन्य परीक्षार्थियों से चर्चा करना, उत्तर पुस्तिका से नकल करना या किसी भी प्रकार से प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने का प्रयास करना भी दंडनीय होगा। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी की परीक्षा निरस्त की जा सकती हैए उसे परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है तथा भविष्य की परीक्षाओं एवं साक्षात्कारों से वंचित किया जा सकता है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को सह.लेखक की सुविधा मेडिकल बोर्ड या सिविल सर्जन के प्रमाण-पत्र के आधार पर प्रदान की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि से पांच दिन पूर्व संबंधित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 12 में संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
Next Article महासमुंद : निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम के डाटा एंट्री ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000254c8207908300e83348e770
रायगढ़ में अब किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य बिना वेरिफिकेशन मकान किराये पर दिया तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर के सख्त आदेश से मकान मालिकों में हलचल
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0003
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0022
कोरेक्स के सहारे ‘नशे का कारोबार’, लेकिन सरिया पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा हिसाब!103 बोतल कोरेक्स, कार-बाइक और मोबाइल जब्त, तीन तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे
Blog July 25, 2026
IMG 20260724 WA0020
46 बेटियों को मिली उड़ान: रायकेरा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में साइकिल वितरण, खुशी से खिले छात्राओं के चेहरे
Blog July 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?